/ Jun 28, 2026

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने से किया इनकार

Mandi,3 October-डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि वे हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनने के इच्छुक नहीं हैं और इस बारे में उन्होंने पार्टी हाईकमान को भी सूचित कर दिया है। उन्होंने बताया कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनने का प्रस्ताव रखा था,लेकिन उन्होंने अपने परिवार की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए इसे स्वीकार नहीं किया। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पत्नी के देहांत के बाद उनकी प्राथमिक जिम्मेदारियाँ अब उनकी बेटी और परिवार की देखभाल हैं, इसलिए वे इस दायित्व को नहीं संभाल सकते।

पूर्व सरकार पर निशाना और जल जीवन मिशन के पैसे का मुद्दा

डिप्टी सीएम ने बताया कि पूर्व भाजपा सरकार के समय जल जीवन मिशन के पैसों से 120 करोड़ रुपए के रेस्ट हाउस बनाए गए थे। केंद्र सरकार अब इस धनराशि को रोक रही है क्योंकि उनका कहना है कि पैसा पानी उपलब्ध कराने के लिए था, न कि रेस्ट हाउस बनाने के लिए। वर्तमान प्रदेश सरकार का दावा है कि यह कार्य पूर्व सरकार के समय हुआ था।

मुकेश अग्निहोत्री के अनुसार, जेजेएम के तहत प्रदेश को 1200 करोड़ रुपए मिलने थे, लेकिन देशभर में योजना के तहत हुई गड़बड़ियों की जांच के कारण इसे रोक दिया गया है। प्रदेश में ठेकेदारों की शेष अदायगियां इसी योजना के तहत हैं।

पानी के बिलों की नई व्यवस्था

डिप्टी सीएम ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में पेंडिंग पानी के बिलों को वसूली से रोकने का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी फिलहाल बिल वसूलने की प्रक्रिया को पंचायतों को सौंप दिया गया है। पंचायतें अब बिल जारी और कलेक्शन भी करेंगी। प्रदेश सरकार इस योजना के क्रियान्वयन पर कार्य कर रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ऑपरेशन सिंदूर के शहीद लांस नायक दिनेश कुमार का नाम नेशनल वॉर मेमोरियल में दर्ज, परिवार ने जताया गर्व

पलवल-:पलवल के लिए गर्व का पल है।ऑपरेशन सिंदूर में सर्वोच्च बलिदान देने वाले पलवल के वीर सपूत लांस नायक दिनेश कुमार का नाम अब राष्ट्रीय युद्ध स्मारक यानी नेशनल वॉर मेमोरियल के रोल ऑफ ऑनर में दर्ज कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के छह शहीदों को यह सम्मान दिया है। शहीद...

धर्मशाला बनेगा टाउन प्लानिंग का नया केंद्र, आईटीपीआई बनाएगी कार्यालय, संस्थान और गेस्ट हाउस

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला जल्द ही टाउन प्लानिंग के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाने की ओर बढ़ रहा है।इंस्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर्स इंडिया (आईटीपीआई) ने धर्मशाला में अपना क्षेत्रीय कार्यालय, टाउन प्लानिंग आधारित स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट और गेस्ट हाउस स्थापित करने की इच्छा जताई है।यह जानकारी प्रदेश के नगर एवं ग्राम नियोजन,आवास,तकनीकी शिक्षा,व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री...

एबीवीपी के जरिए भारत माता की सेवा का ब्यौरा है”ध्येय यात्रा” : अक्षय शर्मा

जालंधर-:अमृतसर नॉर्थ से BJP नेता अक्षय शर्मा ने शनिवार को कहा कि मातृभूमि की सेवा में ABVP का योगदान हर नागरिक के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है।आज दोपहर जालंधर में पंजाब राज्य ABVP मुख्यालय में मौजूद अक्षय शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की सात दशकों की शानदार उपलब्धियों की विरासत...

वीबी-जी राम जी योजना पर सियासत तेज, जयराम ठाकुर ने सरकार पर लगाए भ्रामक प्रचार के आरोप

शिमला,संजू-:प्रदेश में 1 जुलाई से लागू होने जा रही विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर योजना को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने और राजनीतिक कारणों से इसका विरोध करने का...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.