मनाली में बाढ़ और भूस्खलन से हुए नुकसान का राज्यपाल ने किया निरीक्षण

Kullu,3 October-हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शुक्रवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर मनाली पहुँचकर बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भारी नुकसान का निरीक्षण किया और सोलंग गांव जाकर स्थानीय लोगों से बातचीत की।

राज्यपाल ने कहा कि अगस्त महीने में आई बाढ़ ने सड़कों, पुलों और गांवों को गहरी क्षति पहुँचाई है। नदी के बहाव में परिवर्तन के कारण भी कई स्थानों पर नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग को सुरक्षित करने के लिए दोनों ओर ड्रेसिंग की व्यवस्था करना जरूरी है। साथ ही, प्रदेश सरकार व एन.एच.आई. के अधिकारियों को मिलकर पुनर्निर्माण की योजना पर गंभीरता से विचार करना होगा। शुक्ल ने बिंदु ढाँक, मनालसु नाला,आलू ग्राउंड और चौरिबिहाल सहित कई स्थलों का निरीक्षण किया। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) और ग्रेफ अधिकारियों ने उन्हें राहत व पुनर्निर्माण कार्यों की जानकारी दी।

सोलन गांव में हुए भूस्खलन पर चिंता व्यक्त करते हुए राज्यपाल ने कहा कि गांव को बचाना सबसे बड़ी चुनौती है। जिन परिवारों की जमीन बाढ़ में बह गई है, उन्हें पुनः बसाना कठिन कार्य बन गया है,जिस पर तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता है।इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा,उपायुक्त तोरूल रवीश, पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन सहित बीआरओ और ग्रेफ के अधिकारी मौजूद रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सेब उत्पादकों के हितों के लिए एचपीएमसी को मजबूत बनाने पर जोर, खरीद प्रक्रिया होगी पूरी तरह डिजिटल

शिमला, समर न्यूज ब्यूरो -:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आगामी सेब सीजन को ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एचपीएमसी) को मंडी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) के तहत सेब खरीद के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार शाम आयोजित समीक्षा बैठक में...

वोट चोरी का मुद्दा उठा चुकी है कांग्रेस, बंगाल में सरकार संविधान के अनुसार चलेगी- विक्रमादित्य सिंह

शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पंचायत और जिला परिषद चुनावों, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) और प्रदेश में सड़क नेटवर्क को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा विभिन्न राज्यों के प्रदर्शन का सर्वे किया गया, जिसमें ग्रामीण...

ऑपरेशन सिंदूर, पाकिस्तान और वारिस पठान के बयान पर बोले हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज

अंबाला : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पंजाब में हो रहे ब्लास्ट को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा भाजपा पर लगाए गए आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। विज ने कहा कि अगर भगवंत मान अपने आरोप साबित नहीं कर सकते तो उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इसके साथ ही...

अंबाला रेंज में 30 क्विंटल से ज्यादा मादक पदार्थ नष्ट, IG बोले- नशा तबाही का रास्ता

अंबाला -:हरियाणा पुलिस नशे के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चला रही है। इसी कड़ी में आज अंबाला रेंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंबाला के भड़ोग में भारी मात्रा में जब्त किए गए मादक पदार्थों को नष्ट किया। अंबाला रेंज के IG पंकज नैन की मौजूदगी में अंबाला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर जिलों में पकड़े...

नगर निगम धर्मशाला चुनाव: 54 उम्मीदवार मैदान में, खर्च सीमा 1 लाख; 17 मई को मतदान

धर्मशाला-:नगर निगम धर्मशाला चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार कुल 54 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। शुरुआत में 58 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन नामांकन वापसी की अंतिम तिथि पर चार उम्मीदवारों के हटने के बाद मुकाबला अब 54 प्रत्याशियों के बीच रह गया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.