सरकार आपदा पीड़ितों की मदद की बजाय रोक लगा रही है: जयराम ठाकुर

Mandi,6 October-हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि राज्य की मौजूदा कांग्रेस सरकार न केवल आपदा प्रभावित लोगों की अनदेखी कर रही है,बल्कि उनके पुनर्वास में बाधाएं भी खड़ी कर रही है।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उन सड़कों के निर्माण तक की अनुमति नहीं दे रही, जिनसे मलबे में दबे लोगों के शव निकाले जा सकते हैं।

सराज विधानसभा क्षेत्र के धरबार थाच और बागा चुनोगी में आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात के बाद जारी बयान में जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में ऐसी “असंवेदनशील और अराजक सरकार” पहले कभी नहीं देखी गई। उन्होंने बताया कि पांडव शिला से धार तक की सड़क आपदा में बह गई थी। उच्च न्यायालय ने उस सड़क को एंबुलेंस रोड के रूप में पुनर्निर्माण करने के निर्देश दिए थे, लेकिन स्थानीय कांग्रेस नेताओं के दबाव में वन विभाग और लोक निर्माण विभाग ने काम रुकवा दिया।

जयराम ठाकुर ने कहा, “लोग अपने पैसों से मशीनें लगाकर सड़क बना रहे थे ताकि मलबे में दबे अपने परिजनों की लाशें निकाल सकें, पर सरकार ने न केवल काम रुकवा दिया बल्कि मशीन जब्त कर ली और पंचायत प्रधान पर एफआईआर दर्ज कर दी। यह कदम पूरी तरह अमानवीय और शर्मनाक है।उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को डेढ़ घंटे पैदल चलना पड़ रहा है। बीते दिनों एक बच्चा ढांक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अब भी तीन शव मलबे में दबे हैं। “सरकार अगर थोड़ी भी संवेदना रखती, तो कम से कम मृतकों के सम्मान और परिजनों के संतोष के लिए रास्ता बनने देती.नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री को इस मामले से अवगत कराते हुए कहा कि सरकार अगर “तानाशाही और फासीवादी रवैया” अपनाती है, तो विपक्ष भी जनता के साथ खड़ा होकर इसका डटकर विरोध करेगा।

गोद लिए विद्यालय में बच्चों के बीच पहुंचे जयराम ठाकुर, हुए भावुक

दौरे के दौरान जयराम ठाकुर ने वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बागा चुनोगी का भी दौरा किया, जिसे उन्होंने गोद लिया हुआ है। उन्होंने शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों से मुलाकात कर स्कूल की आवश्यकताओं और समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।बच्चों के बीच पहुंचकर जयराम ठाकुर भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि “बच्चों के बीच आने से अपना बचपन याद आ जाता है, पढ़ते-खेलते बच्चों में अपना अक्स दिखाई देता है।” उन्होंने सभी छात्रों को मेहनत करने और अपने परिवार, गुरु, प्रदेश और देश का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पवन खेड़ा की टिप्पणी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा, शिमला में FIR की मांग

शिमला,संजू-:कांग्रेस नेता पवन खेड़ा द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा ने कड़ा विरोध जताया है।भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल के नेतृत्व में विधायक सतपाल सिंह सत्ती,डी.एस. ठाकुर और दिलीप ठाकुर ने एडिशनल एसपी के माध्यम से पुलिस अधीक्षक शिमला को शिकायत सौंपकर पवन खेड़ा के...

हैपनिंग हरियाणा 2.0: मुंबई से ग्लोबल निवेश और हरियाणवी कनेक्ट की नई शुरुआत

हरियाणा-:हरियाणा सरकार ने मुंबई में ‘हैपनिंग हरियाणा 2.0’ के तहत अंतरराष्ट्रीय आउटरीच और ग्लोबल कैपिटल कैंपेन की शुरुआत की।23 से 25 अगस्त तक चलने वाले इस तीन दिवसीय इन्वेस्टर समिट में 66 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर एमओयू होने की संभावना है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुंबई में बसे हरियाणवियों से...

राशन वितरण में लापरवाही पर सख्ती, डिपो होल्डरों को मंत्री राजेश नागर के निर्देश

अम्बाला-:हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार राजेश नागर ने सोमवार को डिपो होल्डरों के साथ समीक्षा बैठक कर राशन वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। बैठक में मंत्री ने पात्र लाभार्थियों को समय पर और पूरा राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राशन वितरण में किसी...

विधानसभा परिसर में सत्ता पक्ष-विपक्ष आमने-सामने, अटैचियों और तख्तियों के जरिए लगाए आरोप

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विधानसभा परिसर में राजनीतिक माहौल गरमा गया।सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की गई।काउंसिल चेंबर के बाहर काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर...

राष्ट्रगान के अपमान के आरोपों पर बिफरा विपक्ष, वीडियो फुटेज की मांग सदन से वॉकआउट

शिमला,संजू-:हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर सदन में एक बार फिर हंगामा हुआ। तीन दिनों से जारी विवाद के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में व्यवस्था देते हुए स्पष्ट किया कि विधानसभा सत्र की शुरुआत राष्ट्रगान से होगी,जबकि समापन राष्ट्रगीत के साथ किया जाएगा।इसी दौरान विपक्ष ने सत्र...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.