Mohali,4 October-मोहाली जिले में धान की खरीद कार्य पारदर्शी और किसान-हितैषी तरीके से सुचारू रूप से जारी है।उपायुक्त कोमल मित्तल ने बताया कि अब तक 2,01,199 मीट्रिक टन क्षमता के मुकाबले 39,553 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है।उठान दर 150% दर्ज की गई है।
एजेंसीवार स्थिति
पनग्रेन : लक्ष्य 79,086 MT, खरीद 14,960 MT, उठान दर 249%, भुगतान ₹33.43 करोड़
मार्कफेड : लक्ष्य 50,812 MT, खरीद 10,240 MT, उठान दर 69%, भुगतान प्रगति 220%
पनसप : खरीद 8,557 MT, उठान दर 85%, भुगतान 229%
पंजाब राज्य गोदाम निगम : खरीद 5,446 MT, उठान दर 130%, भुगतान 256%
कुल स्थिति
सभी एजेंसियों ने मिलकर 31.84 करोड़ रुपये के बकाये के मुकाबले 83.56 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। यह 48 घंटे के भीतर 262% भुगतान प्रगति को दर्शाता है।डीसी कोमल मित्तल ने कहा कि किसानों को परेशानी-मुक्त खरीद और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए सभी एजेंसियां,मंडी बोर्ड और जिला प्रशासन लगातार समन्वय से काम कर रहे हैं।
