न्यायपालिका के लिए बजट की कमी दुर्भाग्यपूर्ण, सरकार दिखाए गंभीरता : जयराम ठाकुर

Solan,5 November-:नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि यह अत्यंत चिंताजनक है कि प्रदेश सरकार न्यायपालिका की कार्यप्रणाली के लिए आवश्यक बजट जारी करने में देरी कर रही है।इसकी वजह से न्यायालयों की नियमित कार्यवाही प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति प्रदेश की छवि और विकास—दोनों के लिए हानिकारक है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार की नाकामी के कारण प्रदेश भर में अराजक स्थिति बनती जा रही है।हाल ही में ठेकेदारों को भुगतान न मिलने के कारण एक भवन पर ताला जड़ने की घटना ने हिमाचल प्रदेश की देशभर में किरकिरी करवाई है।ठेकेदार संगठनों ने बार-बार सरकार से भुगतान की मांग की,किंतु सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।विपक्ष द्वारा इन मुद्दों को उठाने पर भी सरकार झूठे आंकड़ों और मनगढ़ंत कहानियों से जनता को गुमराह कर रही है।

जाइका प्रोजेक्ट में केंद्र की हिस्सेदारी पर सरकार जारी करे श्वेत पत्र

जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए जापान इंटरनेशनल कॉरपोरेशन एजेंसी (जाइका) द्वारा दिए जा रहे ₹1138 करोड़ के लोन को लेकर सरकार जनता को भ्रमित कर रही है।उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट में 90% यानी ₹1042 करोड़ केंद्र सरकार द्वारा वहन किए जा रहे हैं,जबकि राज्य सरकार का योगदान केवल ₹113 करोड़ है।उन्होंने कहा कि हिमाचल को विशेष राज्य का दर्जा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश की भौगोलिक चुनौतियों को देखते हुए प्रदान किया था, जिसके तहत राज्य को केंद्रीय योजनाओं में मात्र 10% हिस्सा देना पड़ता है।जयराम ठाकुर ने कहा कि यदि राज्य सरकार केंद्र की इस हिस्सेदारी से इनकार करती है,तो उसे इस विषय पर तुरंत एक श्वेत पत्र जारी करना चाहिए।

भरमौर पीडब्ल्यूडी एक्सईएन कार्यालय का वायरल वीडियो, व्यवस्था परिवर्तन की पोल खोलता हुआ

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भरमौर के लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कांग्रेस नेता अधिकारियों को धमकाते और अपने चहेतों को टेंडर देने का दबाव बनाते दिखाई दे रहे हैं।जय राम ठाकुर ने कहा कि यह वीडियो “व्यवस्था परिवर्तन” के नाम पर चल रही सत्ता संरक्षित गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार को उजागर करता है।अब टेंडर देने का पैमाना गुणवत्ता या कार्यक्षमता नहीं, बल्कि कांग्रेस नेताओं की नज़दीकी बन गया है।उन्होंने कहा कि कभी अधिकारी कार्यालयों में बंधक बनाए जाते हैं, तो कभी चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए टेंडर प्रक्रिया ही निरस्त कर दी जाती है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पीएम के आवाहन पर बोले सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, किसी पर रोक लगाना सही नहीं

मंडी , धर्मवीर -:मंडी नगर निगम चुनावों में प्रचार पर पहुंचे सीएम सुक्खू ने पीएम मोदी के आवहन पर अपनी प्रतिकिया दी है। सीएम सुक्खविंदर सिंह सुक्खू का कहना है कि इस तरह की किसी पर रोक लगाना बिल्कुल भी सही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सोना खरीदना यहां की लोक संस्कृति से जुड़ा हुआ...

सोनीपत में खिला मेयर चुनाव में कमल का फूल, तो नगर निगम पार्षद चुनाव में भी बीजेपी को बंपर बहुमत

सोनीपत , राकेश कुमार- हरियाणा स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजे लगभग आ चुके हैं और हरियाणा में कमल के फूल के साथ जनता ने जाने का रास्ता चुना है, सोनीपत में नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर कमल का फूल खिला है और नगर निगम पार्षद में भी बीजेपी को बंपर बहुमत मिला है,...

निकाय चुनाव में जनता ने मोदी और भाजपा की नीतियों पर लगाई मुहर- मुख्यमंत्री

दिल्ली -:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निकाय चुनाव में जीत दर्ज करने पर सभी विजयी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आम जनता ने निकाय चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर जीत की मुहर लगाई है।  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को...

पंचकूला नगर निगम के कुल 20 वार्डों में से 10 वार्डों का परिणाम घोषित..सभी 10 वार्ड पर भाजपा का कब्जा

पंचकूला ,मोनिका रावत-:नगर निगम पंचकूला के 10 वार्ड के परिणाम दोपहर 1 बजे तक घोषित किए गए। इन सभी वार्ड में भाजपा ने कब्जा जमाया है। वार्ड नंबर 1 से भाजपा की परमजीत कौर 2358 मतों से विजयी वार्ड नंबर 2 से भाजपा की परमजीत कौर 1979 मतों से विजयी वार्ड नंबर 3 से भाजपा...

असम पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

हरियाणा -:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी   दिवसीय दौरे पर असम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने असम की नव-निर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सैनी ने असम सरकार को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.