/ Oct 14, 2026

मंडी में किसान सभा अधिवेशन में उठी वन संरक्षण कानून संशोधन की मांग

Mandi,5 November-:माकपा नेता व पूर्व विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बार-बार आ रही प्राकृतिक आपदाओं ने हजारों परिवारों को उजाड़ दिया है, इसलिए अब केंद्र सरकार को आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए वन संरक्षण अधिनियम 1980 में संशोधन करना चाहिए। उन्होंने मांग की कि केंद्र प्रभावित परिवारों को 90 प्रतिशत मुआवजा देकर उन्हें पुनः बसाने में मदद करे।

राकेश सिंघा बोले — आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए केंद्र करे ठोस कदम,मिले 90 फीसदी मुआवजा

राकेश सिंघा मंडी में आयोजित हिमाचल किसान सभा के राज्य स्तरीय अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे,जो राज्य अध्यक्ष डॉ.कुलदीप सिंह तंवर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। अधिवेशन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों आपदा प्रभावित किसानों और मजदूरों ने भाग लिया।मीडिया से बातचीत में सिंघा ने कहा कि हिमाचल के लोग सदियों से अपने जल,जंगल और जमीन की रक्षा करते आए हैं,लेकिन इसके बावजूद उन्हें केंद्र से कोई ठोस लाभ नहीं मिला।उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब केंद्र सरकार को आपदा प्रभावितों की पुनर्वास नीतियों में स्थायी बदलाव करना होगा।

सिंघा ने आरोप लगाया कि वन संरक्षण अधिनियम 1980 का मौजूदा स्वरूप किसानों और ग्रामीणों के लिए बाधा बन गया है,जबकि इसे पूंजीपतियों के हित में उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम में संशोधन किए बिना आपदा प्रभावितों को राहत और पुनर्वास देना संभव नहीं है।उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल के कुछ नेता प्रदेश के हितों की बजाय केंद्र सरकार की बोली बोलने में लगे हैं,जबकि जरूरत इस बात की है कि सभी दल आपदा पीड़ितों के पक्ष में एकजुट होकर खड़े हों।सिंघा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपदा के बाद हिमाचल तो आए, लेकिन पीड़ितों को घोषित सहायता का एक रुपया भी अब तक नहीं मिला है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि प्रभावितों को घर के बदले घर और जमीन के बदले जमीन दी जाए, ताकि वे फिर से अपने पैरों पर खड़े हो सकें।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.