हरियाणा में ऑपरेशन ट्रैकडाउन का बड़ा असर: अब तक 5,063 अपराधी पुलिस की पकड़ में

Chandigarh,25 November-: हरियाणा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे राज्य-स्तरीय विशेष अभियान ऑपरेशन ट्रैकडाउन ने अपराध जगत में खलबली मचा दी है। तेज़-तर्रार कार्रवाई के चलते अब तक 1,514 वांछित और कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि 3,549 अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने धर दबोचा है। कुल 5,063 गिरफ्तारियों के साथ यह अभियान पुलिस की सक्रियता और संगठित प्लानिंग का बड़ा उदाहरण बन रहा है। अभियान आगे भी कठोरता के साथ जारी रहेगा ताकि कानून-व्यवस्था को और मजबूती दी जा सके।

24 नवंबर:एक ही दिन में 232 आरोपी पकड़े गए

24 नवंबर पुलिस के लिए बेहद सफल रहा।इस दिन अकेले 35 हार्डकोर अपराधियों सहित कुल 232 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।इससे साफ साबित होता है कि राज्यभर में पुलिस टीमें मिशन मोड में पूरी तालमेल के साथ काम कर रही हैं और ऑपरेशन ट्रैकडाउन पूरे जोर-शोर के साथ आगे बढ़ रहा है।

नूंह:36 मामलों में वांछित हिस्ट्रीशीटर काला गिरफ्तार

नूंह में अपराध शाखा तावडू ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एटीएम चोरी,वाहन चोरी,लूट,डकैती,फिरौती और अवैध हथियारों से जुड़े 36 मामलों में फरार हिस्ट्रीशीटर काला को देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ काबू किया। आरोपी के खिलाफ हरियाणा ही नहीं,दिल्ली,राजस्थान,यूपी और पश्चिम बंगाल में भी गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

जींद:पांच पिस्तौल और दस राउंड के साथ कुलदीप उर्फ सरपंच गिरफ्तार

जींद पुलिस ने गोपनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए फतेहगढ़ निवासी बदनाम अपराधी कुलदीप उर्फ सरपंच को गिरफ्तार किया।उसके पास से पांच देसी पिस्तौल और दस जिंदा राउंड मिले।आरोपी पर हत्या,हत्या के प्रयास,लूट, NDPS और आर्म्स एक्ट के करीब 20 मामले पहले भी दर्ज हैं। जुलाना थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

डबवाली: 20-20 हजार के इनामी दो अपराधी STF के साथ संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार

डबवाली पुलिस और सीआईए कालांवाली ने संयुक्त कार्रवाई में दो वांछित अपराधी—अनिल उर्फ गोरू और गोकुल उर्फ गोलू—को गिरफ्त में लिया। दोनों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित था और उनके कब्जे से दो 32 बोर पिस्तौल व चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। दोनों दीपक नांदल गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं और गुरुग्राम व करनाल की कई फायरिंग घटनाओं में वांछित थे।

गुरुग्राम: झपटमारी में शामिल एक आरोपी पकड़ा

गुरुग्राम की अपराध शाखा सेक्टर-10 ने मोबाइल छीनकर भागने वाली वारदात में शामिल आरोपी हर्ष को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपराध कबूल किया है। उसके खिलाफ चोरी और झपटमारी के छह अन्य मामले भी दर्ज हैं। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नगर निगम धर्मशाला चुनाव: 54 उम्मीदवार मैदान में, खर्च सीमा 1 लाख; 17 मई को मतदान

धर्मशाला-:नगर निगम धर्मशाला चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार कुल 54 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। शुरुआत में 58 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन नामांकन वापसी की अंतिम तिथि पर चार उम्मीदवारों के हटने के बाद मुकाबला अब 54 प्रत्याशियों के बीच रह गया...

कांगड़ा में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, दो आदतन आरोपी तीन माह की निवारक हिरासत में

धर्मशाला-:  जिला कांगड़ा में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। बैजनाथ क्षेत्र के दो कुख्यात और आदतन तस्करों को पीआईटी एनडीपीएस एक्ट, 1988 के तहत तीन-तीन माह की निवारक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि इन दोनों आरोपियों की गतिविधियां क्षेत्र में युवाओं...

हिमाचल में बेमौसमी बारिश से फसलों को भारी नुकसान, स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर सियासत तेज

शिमला, संजू -: राज्य में लगातार हो रही बेमौसमी बारिश ने किसानों और बागवानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। खासतौर पर सेब उत्पादकों को इस बार भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। शुरुआती आकलन के अनुसार सेब की फसल को करीब 40 प्रतिशत तक नुकसान पहुंच चुका है। पिछले साल जहां उत्पादन बेहतर रहा था,...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस की कारगुजारी पर बोला हमला…कहा- दौंहदी वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी ने न आकर जनभावनाओं के साथ किया खिलवाड़

मंडी-: पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस ने दौंहदी वार्ड के लोगों के साथ जो खेला किया है, अब यहां की जनता भी कांग्रेस के साथ खेला करेगी। मंडी में पत्रकारों से बातचीत में जयराम ठाकुर ने बताया कि बैहना वार्ड के साथ-साथ दौंहदी वार्ड की जनता भी विरोध...

मोहाली में रात को गुटका साहिब की बेअदबी, संगत में भारी रोष

मोहाली: मोहाली के सोहाना एयरपोर्ट रोड पर बीती रात गुटका साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया है, जिससे संगत में भारी रोष फैल गया। बताया जा रहा है कि सोहाना गुरुद्वारा साहिब से करीब एक किलोमीटर दूर एयरपोर्ट रोड किनारे गुटका साहिब के फटे हुए अंग मिले, जिन्हें संगत ने एकत्र किया। घटना की...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.