/ Oct 17, 2026

कांग्रेस विधायकों का विधानसभा परिसर के बाहर प्रदर्शन, भाजपा पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप

Dharamshala,Rahul-:प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान बुधवार को कांग्रेस विधायक दल ने विधानसभा परिसर के बाहर भाजपा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में पोस्टर लेकर कांग्रेस विधायकों ने भाजपा नेतृत्व पर कानून-व्यवस्था को लेकर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया।प्रदर्शन के दौरान विधायकों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि भाजपा देशभर में भ्रम का माहौल बना रही है और मुद्दों को गलत दिशा में प्रस्तुत कर रही है।

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा लगातार कानून-व्यवस्था को मुद्दा बनाकर देश और प्रदेश में भय का वातावरण तैयार कर रही है।लेकिन वास्तविकता यह है कि ऐसी परिस्थितियों के लिए भाजपा के ही कई जनप्रतिनिधि जिम्मेदार हैं।नेगी ने कहा कि देशभर में हालिया घटनाओं की सूची उठाकर देख लें,कई मामलों में भाजपा नेताओं,जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के नाम सामने आए हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि विशेषकर यौन शोषण से जुड़े मामलों में भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगते रहे हैं, जिन पर पार्टी की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।“नौकरी देने से लेकर चुनावी टिकट तक—ऐसा कौन-सा राज्य है जहां भ्रष्टाचार या दुराचार के मामलों में भाजपा नेताओं का नाम न आया हो,” नेगी ने तीखे शब्दों में कहा।

कांग्रेस विधायकों का कहना है कि यदि भाजपा कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाती है,तो उसे पहले अपने संगठन और नेतृत्व के भीतर बढ़ते आरोपों पर जवाबदेही तय करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि जनता इन मुद्दों को गंभीरता से देख रही है और भाजपा को अपने आचरण में सुधार लाने की आवश्यकता है।कांग्रेस विधायक दल ने मांग की कि भाजपा नेतृत्व अपने जनप्रतिनिधियों पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नए जिलों पर भाजपा के विरोध को लेकर सीएम मीडिया एडवाइजर का जवाब,बोले- रिपोर्ट के बाद ही होगा निर्णय

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।प्रदेश सरकार की ओर से आयोग के गठन के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए जिलों के गठन को लेकर जल्दबाजी...

भाई की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत,अब 50 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में निभा रहीं संकल्प

चिंतपूर्णी,विकास-:मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है।पंजाब के होशियारपुर जिले के चौहाल की रहने वाली अमनदीप अपने भाई के स्वस्थ होने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रही हैं।उनकी यह कठिन यात्रा आस्था,संकल्प...

चंबा आज भी पिछड़ेपन से जूझ क्यों रहा? पठानिया ने हर्ष महाजन से मांगा जवाब

चंबा-: चंबा के विकास और जिले के पिछड़ेपन को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चंबा के विकास को लेकर दिए गए बयानों पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कड़ा पलटवार किया है।उन्होंने महाजन के राजनीतिक सफर और पूर्व में सत्ता में रही उनकी भूमिका...

शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है।टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार को ढली टनल से आक्रोश रैली निकाली। टनल प्रभावित मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर लोगों ने सरकार और प्रशासन के...

कांगड़ा बनेगा हिमाचल का पर्यटन केंद्र, नए जिलों पर आयोग की रिपोर्ट के बाद होगा फैसला: CM सुक्खू

राहुल चावला,धर्मशाला–:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और धर्मशाला को बड़े आयोजनों के केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास,होटल कारोबार,नए जिलों के गठन, स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षा और केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.