/ May 14, 2026

4 दिसंबर को हिमाचल में सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार

Shimla,1 December-:हिमाचल प्रदेश में नवंबर माह इस बार अत्यधिक शुष्क साबित हुआ। पूरे प्रदेश में सामान्य से लगभग 95 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई, जिसके चलते कई जिलों में सूखे जैसी स्थिति बनी रही। प्रदेश में इन दिनों शीत लहर का भी प्रभाव लगातार बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, बीते 24 घंटों में पूरे हिमाचल में मौसम शुष्क रहा, जबकि राजधानी शिमला में दिनभर बादलों की आवाजाही जारी रही।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 दिसंबर को चंबा के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। 2 व 3 दिसंबर को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है, हालांकि बिलासपुर, मंडी और हमीरपुर जिलों के कुछ क्षेत्रों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। सुबह के समय इन जिलों में दृश्यता कम होने की आशंका जताई गई है।

मुख्य बदलाव 4 दिसंबर को देखने को मिलेगा।इस दिन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से चंबा, कुल्लू, किन्नौर,लाहौल-स्पीति और कांगड़ा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। हालांकि मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम मुख्यतः शुष्क ही रहने की संभावना है।विभाग का कहना है कि इस प्रणाली का प्रभाव केवल एक दिन रहेगा,जिसके बाद 6 दिसंबर से पूरे प्रदेश में मौसम फिर से पूरी तरह साफ हो जाएगा।

तापमान की बात करें तो राज्य के कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। लाहौल-स्पीति में न्यूनतम तापमान माइनस 5.2 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया, जो अभी भी प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान है। इसके विपरीत, पांवटा साहिब में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मैदानों में अपेक्षाकृत गर्म मौसम का संकेत है।शिमला में भी अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार,आगामी तीन दिनों में प्रदेश के तापमान में किसी बड़े उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है। 6 दिसंबर के बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। वहीं बिलासपुर, मंडी और हमीरपुर जिलों में अगले कुछ दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना जारी रहेगी, जिसे लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है।एक अन्य महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि हिमाचल प्रदेश में नवंबर माह में इस बार बारिश का स्तर 1901 के बाद नौवीं बार इतना कम दर्ज किया गया है।इस असामान्य कमी ने मौसम विशेषज्ञों और कृषि क्षेत्र दोनों के लिए चिंता बढ़ा दी है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पालमपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, मुख्यमंत्री बोले—जनता देगी विकास को समर्थन

धर्मशाला, राहुल -:पालमपुर में नगर निगम चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म हो गया है। 17 मई को होने वाले नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पालमपुर में विशाल शक्ति प्रदर्शन करते हुए जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान...

ट्रेन से कुरुक्षेत्र पहुंचे गुजरात के राज्यपाल, साइकिल चलाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कुरुक्षेत्र, गुरदीप सिंह गुजराल -: गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत  ने सादगी और पर्यावरण संरक्षण की मिसाल पेश करते हुए अहमदाबाद से दिल्ली और फिर दिल्ली से कुरुक्षेत्र तक रेल यात्रा की। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद उन्होंने गुरुकुल तक का सफर साइकिल से तय किया। इस दौरान उन्होंने देशवासियों को ईंधन बचत, पर्यावरण...

पेपर फूटा, सपना टूटा… NEET घोटाले पर भड़के भगवंत मान, बोले- डबल इंजन सरकारों में पनप रहा पेपर लीक माफिया”

राहुल चावला ,कांगड़ा -:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान वीरवार को कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वह धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले आईपीएल मुकाबले से पहले पंजाब किंग्स टीम का हौसला बढ़ाने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए NEET परीक्षा रद्द होने के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।  भगवंत...

युवा आर्किटेक्ट्स को नया मंच देने के लिए पीएचडीसीसीआई ने लांच किया ‘यंग आर्किटेक्ट्स फोरम’

मोहाली। युवा आर्किटेक्ट्स को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चंडीगढ़ चैप्टर ने ‘नेटवर्क फॉर पीपल ऑफ कंस्ट्रक्शन’ के सहयोग से मोहाली में ‘यंग आर्किटेक्ट्स फोरम’ लॉन्च किया।इस पहल का उद्देश्य खास तौर पर युवा आर्किटेक्ट्स के लिए एक ऐसा गतिशील मंच तैयार करना...

पीएम के आवाहन पर बोले सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, किसी पर रोक लगाना सही नहीं

मंडी , धर्मवीर -:मंडी नगर निगम चुनावों में प्रचार पर पहुंचे सीएम सुक्खू ने पीएम मोदी के आवहन पर अपनी प्रतिकिया दी है। सीएम सुक्खविंदर सिंह सुक्खू का कहना है कि इस तरह की किसी पर रोक लगाना बिल्कुल भी सही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सोना खरीदना यहां की लोक संस्कृति से जुड़ा हुआ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.