रेरा नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव पर सदन में हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट

Dharamshala,Rahul-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) प्रमुख की नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा लाए गए संशोधन विधेयक पर जोरदार हंगामा हुआ। प्रस्तावित कानून के विरोध में असंतुष्ट भारतीय जनता पार्टी विधायकों ने सदन से वॉक आउट किया।

विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि सरकार द्वारा लाया गया भू-संपदा (विनियमन एवं विकास) हिमाचल प्रदेश संशोधन विधेयक 2025 न केवल “संविधान की धज्जियां उड़ाता है”, बल्कि सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देशों की भी अवहेलना करता है। उन्होंने कहा कि विधेयक का उद्देश्य रेरा चीफ की नियुक्ति में हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की भूमिका समाप्त करना है, जो न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर सीधा प्रहार है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने 2021 में यह स्पष्ट किया था कि संवैधानिक अथवा उच्च संस्थागत पदों की नियुक्ति संबंधी प्रक्रिया में न्यायपालिका की भूमिका को कम करने का कोई भी प्रयास स्वीकार्य नहीं होगा।ऐसे में राज्य सरकार द्वारा केंद्रीय कानून में इस प्रकार का हस्तक्षेप न तो वैधानिक है और न ही संवैधानिक।“राज्य सरकार को केंद्रीय कानून में इस तरह का बदलाव करने का अधिकार ही नहीं है।उन्होंने आरोप लगाया कि जब इस पर सरकार से प्रश्न किया गया तो मुख्यमंत्री ने हमेशा की तरह विपक्ष पर “न पढ़कर आने” की टिप्पणी कर मुद्दे को टालने की कोशिश की। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश पिछले तीन वर्षों से सरकार की “असमझ जिम्मेदारी” का खामियाजा भुगत रहा है।विपक्ष ने सरकार से मांग की कि वह संविधानसम्मत प्रक्रिया का पालन करे और न्यायपालिका की भागीदारी सुनिश्चित करने वाले मौजूदा तंत्र में एकतरफा बदलाव करने से बाज आए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सी टी यूनिवर्सिटी ने वन महोत्सव 2026 मनाया, वृक्षारोपण अभियान से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

लुधियाना।सी टी यूनिवर्सिटी ने वन महोत्सव 2026 के अवसर पर भव्य वृक्षारोपण अभियान आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। माननीय प्रबंधन के दूरदर्शी नेतृत्व में फैकल्टी सदस्यों, कर्मचारियों एवं विश्वविद्यालय अधिकारियों ने परिसर में पौधारोपण किया और स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ भविष्य के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।...

अंबाला पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया भव्य स्वागत

अम्बाला-:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा रविवार को दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस के जरिए अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके स्वागत के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी पहले से ही रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। सुबह करीब 10:20 बजे जैसे ही शताब्दी एक्सप्रेस...

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली पर भाजपा ने उठाए सवाल, उच्च स्तरीय जांच की मांग

शिमला,संजू-:भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल ने हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर राज्य सरकार से उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।उनका कहना है कि बोर्ड में प्रशासनिक निर्णयों, नियुक्तियों,उद्योगों को जारी किए जाने वाले कंसेंट (अनुमतियों) तथा अपीलीय व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने...

चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर पंगोला नाले में फ्लैश फ्लड, 55 पंचायतों का संपर्क प्रभावित, प्रशासन अलर्ट

चम्बा/मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के सक्रिय होते ही भारी बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है।चंबा जिले के चुराह उपमंडल में चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर स्थित पंगोला नाले में अचानक आए फ्लैश फ्लड के कारण सड़क पूरी तरह बंद हो गई।मार्ग बंद होने से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई...

हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा बारिश का दौर , कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

शिमला संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है।अगले कई दिनों तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक शोभित कटियार ने बताया कि मानसून की दस्तक के बाद से प्रदेश के विभिन्न जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है और लगभग...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.