झड़ग गांव में 54 साल बाद शांत महायज्ञ शुरू, तीन दिवसीय अनुष्ठान में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Shimla,4 December-:हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के जुब्बल तहसील के झड़ग गांव में 54 वर्ष बाद शांत महायज्ञ अनुष्ठान गुरुवार से शुरू हो गया है। हाटकोटी से दुर्गा माता की देव डोली पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ झड़ग गांव पहुंची,जहां तीन दिवसीय अनुष्ठान औपचारिक रूप से आरंभ हुआ। देवी-देवताओं के आगमन के साथ गांव में धार्मिक उत्साह का माहौल बन गया है।आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।

वहीं शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गुरुवार को जुब्बल उपमंडल के झड़ग गांव में आयोजित शांत महायज्ञ में भाग लिया।यह महायज्ञ 4 से 6 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।आयोजन में नागेश्वर देवता की पूजा-अर्चना की जा रही है, और विभिन्न क्षेत्रों से देव समुदाय भी पहुंच रहा है।शिक्षा मंत्री ने इस अवसर पर स्थानीय लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लगभग 54 वर्षों बाद आयोजित हो रहा यह महायज्ञ क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक क्षण है।उन्होंने कहा कि हिमाचल की पहचान उसकी देव संस्कृति और परंपराओं से है और इन्हीं मान्यताओं के कारण प्रदेश को देवभूमि कहा जाता है। उन्होंने बताया कि नागेश्वर देवता बुशहर और जुब्बल दोनों क्षेत्रों के आराध्य देवता हैं और इस महायज्ञ में बुशहर क्षेत्र के लगभग 20 देवताओं की उपस्थित‍ि दर्ज की गई है।

अनुष्ठान के दौरान भीड़ और यातायात को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। जगह-जगह पुलिस जवान तैनात हैं और कार्यक्रम स्थल के आसपास विशेष निगरानी रखी जा रही है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अनुष्ठान के दौरान अस्त्र-शस्त्र लेकर चलना और इनके साथ नृत्य करना पूरी तरह प्रतिबंधित है।पारंपरिक तौर पर लोग शांत अनुष्ठान में हथियारों के साथ नाचते थे,लेकिन इस बार सुरक्षा और व्यवस्था को देखते हुए यह अनुमति नहीं दी जाएगी।जुब्बल के एसडीएम गुरमीत नेगी ने बताया कि 6 दिसंबर तक चलने वाले इस महायज्ञ के दौरान सभी लोगों को प्रशासन द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करना आवश्यक होगा।उन्होंने कहा कि सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासनिक टीमें लगातार निगरानी में रहेंगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने लोगों से पार्किंग, बैरियर और यातायात व्यवस्था से संबंधित निर्देशों का सम्मानपूर्वक पालन करने की अपील की।

महायज्ञ के शुभारंभ से पहले बुधवार सुबह झोऊटा गांव के खूंद पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ मंदिर पहुंचे। मंदिर के कपाट खुलने से पूर्व पटाखों की आवाज के बीच उनका स्वागत किया गया।मंदिर प्रांगण में खूंदों ने अपनी पारंपरिक भूमिका निभाते हुए नाटी भी प्रस्तुत की। मंदिर के गर्भगृह में बीते एक सप्ताह से हवन चल रहा है।मंदिर कमेटी के प्रमुख राय लाल मेहता ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।शुक्रवार को शिखा पूजन और फेर की मुख्य रस्म संपन्न होगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ऑपरेशन के बाद महिला की मौत पर मंत्री के बयान से बढ़ा विवाद

शिमला, संजू -:जिला सोलन के अर्की में पथरी के ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत का मामला अब राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बन गया है। घटना के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल के बयान ने विवाद को और बढ़ा दिया है। मीडिया द्वारा डॉक्टरों की कथित लापरवाही और स्वास्थ्य विभाग की...

अम्बाला का 1857 शहीद स्मारक बनेगा देशभक्ति और इतिहास का राष्ट्रीय केंद्र : मुख्यमंत्री सैनी

अम्बाला —: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  ने कहा कि अम्बाला छावनी में निर्माणाधीन “आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक” देशभक्ति, शौर्य और बलिदान का प्रतीक बनेगा। यह स्मारक 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के वीरों की गौरवगाथा को आधुनिक तकनीक और भव्य वास्तुकला के माध्यम से जीवंत करेगा। मुख्यमंत्री ने वीरवार को...

इंसान के सोचते ही चलने लगेगी व्हील चेयर, दिव्यांगों के लिए आईआईटी बना रहा ऑटोनोमस व्हीलचेयर

मंडी, धर्मवीर-: आईआईटी मंडी द्वारा एक ऐसी व्हीलचेयर बनाई जा रही है जिसे न तो किसी के धक्के की जरूरत होगी और न ही किसी प्रकार की वॉयस कमांड या रिमोट कंट्रोल की। यह व्हीलचेयर इंसान के सोचते ही चलने लगेगी। आईआईटी के डायरेक्टर प्रोफेसर लक्ष्मीधर बेहरा के निर्देशों पर अमित शुक्ला और उनके प्रशिक्षुओं...

मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

शिमला -मुख्यमंत्री  सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर छोटा शिमला स्थित सद्भावना चौक में आयोजित आतंकवाद विरोधी दिवस कार्यक्रम में उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में आतंकवाद के विरूद्ध लड़ते हुए कांग्रेस पार्टी ने अपने दो...

गर्मी से बेहाल धर्मशाला, ठंडी वादियों की तलाश में पहुंचे पर्यटक हुए निराश

धर्मशाला, राहुल -:हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी धर्मशाला और मैक्लोडगंज इन दिनों पर्यटकों से गुलजार हैं, लेकिन मौसम ने इस बार सैलानियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। देश के विभिन्न राज्यों से ठंडी वादियों का आनंद लेने पहुंचे पर्यटकों को यहां भी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। तापमान लगातार बढ़ने से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.