/ Oct 14, 2026

पंचकूला में आयोजित होगा इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल का 11वां संस्करण

Panchkula,4 December-:उत्तर भारत में पहली बार आयोजित होने जा रहा इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल (IISF) 2025 इस वर्ष 6 से 9 दिसंबर तक पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित दशहरा ग्राउंड में आयोजित होगा। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा आयोजित यह प्रतिष्ठित आयोजन विज्ञान, नवाचार और तकनीकी प्रगति का देशव्यापी मंच माना जाता है।

मुख्य सचिव ने तैयारी कार्यों की समीक्षा की,पहली बार उत्तर भारत में होगा आयोजन

फेस्टिवल की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आज आयोजन स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।इस दौरान उनके साथ उपायुक्त सतपाल शर्मा, पुलिस उपायुक्त सृष्टि गुप्ता,नगराधीश जागृति समेत जिला प्रशासन और केंद्र सरकार के अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्य सचिव ने कहा कि IISF का पंचकूला में आयोजन होना प्रदेश के लिए गर्व की बात है और इससे युवाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार की भावना को बढ़ावा मिलेगा।

चार दिनों तक चलने वाला यह भव्य आयोजन देशभर से आए हज़ारों छात्रों,शोधकर्ताओं, स्टार्टअप प्रतिनिधियों, विज्ञान संचारकों और विज्ञान प्रेमियों को आकर्षित करेगा। ISRO, DRDO और अन्य प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों के वरिष्ठ वैज्ञानिक विभिन्न सत्रों, चर्चाओं और संवाद कार्यक्रमों में अपनी विशेषज्ञता साझा करेंगे।

IISF 2025 का 11वां संस्करण “विज्ञान से समृद्धि: आत्मनिर्भर भारत के लिए” थीम पर आधारित है।इस आयोजन का उद्देश्य भारत को विज्ञान व नवाचार आधारित राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को व्यापक मंच प्रदान करना है।फेस्टिवल में मेगा साइंस एग्ज़िबिशन,थीमैटिक कॉन्क्लेव,स्टार्टअप शोकेस, छात्रों-वैज्ञानिकों के बीच संवाद, तथा विज्ञान को जन-जन तक पहुँचाने वाली विभिन्न आउटरीच गतिविधियाँ आयोजित की जाएगी।इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल का प्रमुख लक्ष्य विज्ञान के प्रति आम लोगों में जिज्ञासा बढ़ाना और युवाओं को वैज्ञानिक अनुसंधान तथा तकनीकी विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करना है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.