चंडीगढ़ (एकता): डेरा सच्चा सौदा चीफ गुरमीत राम रहीम फिर से सुनारिया जेल से बाहर आ रहे हैं। बता दें कि उन्हें 21 दिन की पैरोल मिल रही है। सूत्रों के मुताबिक आश्रम में उनके आने की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। बताया जा रहा है कि अगले साल हरियाणा में विधानसभा चुनाव भी आ रहे हैं। रोहतक जेल अधीक्षक ने इस संबंध में कई बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी थी, जिसे भेज दिया गया था।
जानेंं कितनी बार बाहर आ रहा है राम रहीम
जानकारी के मुताबिक गुरमीत सिंह को सबसे पहले 30 दिन की पैरोल 17 जून 2022 को मिली थी। इसके बाद 18 जुलाई को वह वापस जेल चले गए। इतना ही नहीं उन्हें 15 अक्टूबर को दूसरी बार पैरोल मिली। 25 नवंबर को फिर वह चले गए। 21 जनवरी को फिर पैरोल मिली। उसके बाद वह जेल में चला गया था।
