/ Jun 20, 2026

दीनबंधु छोटू राम यूनिवर्सिटी में यूथ फेस्टिवल का आगाज,मोटे अनाज पर जागरूकता को लेकर आयोजित हुई प्रदर्शनी

भावना,सोनीपत(TSN): सोनीपत के मुरथल दीनबंधु छोटू राम यूनिवर्सिटी में स्किल डेवलपमेंट और इंडस्ट्रियल ट्रेंनिंग डिपार्मेंट हरियाणा की ओर से यूथ फेस्टिवल का आगाज करवाया गया। युवा महोत्सव के पहले दिन दौरान युवा छात्र व छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम में एकल लोक नृत्य, एकल लोक गीत, समूह लोक नृत्य तथा समूह लोकगीतों की बेहतरीन प्रस्तुतियां दी। इवेंट में मोटे अनाज को भी विशेष रूप से प्रोत्साहन देने के लिए प्रदर्शनी लगाई गई हैं। मोटे अनाज को लेकर लोग दिलचस्पी भी काफी ले रहे हैं और जानकारी हासिल कर रहे हैं।
विक्रम सिंह जिला यूथ कोर्डिनेटिंग टीम ऑफिसर सोनीपत ने बताया कि सोनीपत के दीनबंधु छोटू राम यूनिवर्सिटी में जिला यूथ फेस्टिवल सोनीपत 2023 का आयोजन स्किल डेवलपमेंट और इंडस्ट्रियल ट्रेंनिंग डिपार्मेंट हरियाणा की ओर से आयोजित करवाया गया हैं। जिला यूथ  फेस्टिवल में काफी प्रतिभागी पहुंचे हैं। 15 साल से 29 साल का कोई भी युवा इसमें हिस्सा लेने के लिए आगे आ सकता हैं। कार्यक्रम में तीन इवेंट मुख्य रूप से रखे गए हैं जिसमें कल्चरल एक्टिविटी, लाइफ स्किल, और मोटा अनाज के रूप में कार्यक्रम का आयोजन हुआ हैं।
ब्लॉक एग्रीकल्चर ऑफिसर राई अमरजीत ने बताया कि इवेंट में करीबन साढ़े 600 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया हैं। अगल-अलग कैटेगरी में योग्यता के आधार पर प्रथम द्वितीय और तृतीय को सम्मानित भी किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक यूथ फेस्टिवल में जीवन कौशल इवेंट के दौरान कहानी लिखना, पोस्टर बनाना, उद्घोषणा, फोटोग्राफी सहित अनेक गतिविधियां शामिल की गई हैं।वहीं मोटे अनाजों को लेकर भी इवेंट आयोजित किया गया हैं,जिसमें मोटे अनाजों को लेकर बनाई गई योजनाएं, इसके लाभ और इसके उत्पादन के बारे में जानकारी दी गई हैं।

admin

jerrieee98@gmail.com https://thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चंडीगढ़ पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश, गोल्डी ढिल्लों गैंग से जुड़े 3 आरोपी हथियारों समेत दबोचे

चंडीगढ़-:चंडीगढ़ पुलिस ने विदेशी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों से जुड़े एक मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।ऑपरेशन सेल और क्राइम ब्रांच थाना की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्तौल और नौ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी मंजीत...

HPTDC ने लॉन्च किए प्लैटिनम, गोल्ड और सिल्वर कार्ड, प्रदेशभर के होटलों में मिलेगा 50% तक का डिस्काउंट

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) के चेयरमैन एवं नगरोटा बगवां के विधायक आरएस बाली ने धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में कुछ नया करना उनकी प्राथमिकता है और इसी सोच के तहत धर्मशाला स्थित कश्मीर हाउस...

घुसपैठियों के लिए भारत में कोई जगह नहीं, वोटर लिस्ट शुद्धिकरण जरूरी : कृष्णपाल गुर्जर

हथीन-:केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश में घुसपैठियों के लिए कोई स्थान नहीं है और मतदाता सूची को शुद्ध एवं पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट में समय-समय पर सुधार करना लोकतंत्र की मजबूती के लिए...

आने वाले वक़्त में बढ़ने वाली है लोक निर्माण विभाग की भूमिका, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा बयान

शिमला,संजू-:शनिवार को शिमला के पीटरहॉफ होटल में आयोजित नॉर्दर्न जोन काउंसिल की बैठक के दूसरे दिन इंटर-स्टेट इंटरेक्टिव आयोजित हुआ।इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नॉर्दन जोनल काउंसिल की बैठक में साझा विकास योजना का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का लोक निर्माण विभाग अब केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं रहेगा,बल्कि भविष्य...

पूर्व जयराम सरकार और उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश हित के खिलाफ केंद्र के आगे टेके घुटने – जगत सिंह नेगी

शिमला,संजू-हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं।राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि सरकार पूरी तरह सतर्क है और विभिन्न विभागों को पहले से ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं।उन्होंने बताया कि हाल ही में...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.