/ Nov 25, 2026

अभिनेता Ajay Devgn की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का पहला शानदार लुक आया सामने

मुंबई (एकता): Ajay Devgn बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक जाने-माने फिल्म अभिनेता हैं। वह एक भारतीय अभिनेता फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्म जगत में काम करते हैं। उन्होंने अपने फिल्म करियर में एक से एक सुपरहिट फिल्म दी। वह हमेशा लोगों को खूब इंटरटेनमेंट करते हैं। चाहे वह जैसी भी फिल्म हो। उनकी एक्टिंग फैंस को काफी पसंद आती है। हाल ही में अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का फर्स्ट लुक सामने आया है। फैंस अब फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बॉलीवुड के सबसे फेमस निर्देशकों में से एक रोहित शेट्टी ने अजय देवगन का फर्स्ट लुक शेयर कर दिया है। जो कि दर्शकों को काफी पसंद भी आ रहा है। वह कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उनकी यह फिल्म काफी समय से चर्चा में बनी हुई हैं। इस बार भी यह फिल्म काफी धमाल मचाने वाली है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

 

फिल्म में कई सितारों से रू-ब-रू होंगे फैंस

खास बात यह है कि इस फिल्म में इस बार आपको बॉलीवुड के कई सितारों से रू-ब-रू करवाया जाएगा। अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण और करीना कपूर फिल्म में नजर आने वाली हैं। जिससे दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ जाएगी। इस पोस्टर में अजय देवगन सिंघम अवतार में दिख रहे हैं। अजय देवगन के इस लुक को शेयर करते हुए रोहित शेट्टी ने कैप्शन में लिखा, शेर आ+तंक मचाता है, और ज#ख्मी शेर त+बाही! बाजीराव सिंघम वापस आ गया है। गौरतलब है कि अजय देवगन ने पुलिस सीरीज सिंघम में काम किया। सूर्यवंशी में अक्षय ने वीर सूर्यवंशी का लीड रोल किया था। एक कैरेक्‍टर जिसे 2018 की फिल्म सिम्बा में एक कैमियो में एक ATS अफसर का रोल किया।


जानें अजय देवगन ने कब की फिल्म करियर की शुरुआत

अभिनेता ने अपने फिल्म करियर की शुरुआत साल 1991 में फूल और कांटे से की थी। इसके बाद उन्होंने दिलजले, कच्चे धागे, गोलमाल, सिंघम और तानाजी जैसी सुपरहिट फिल्में कर इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई। साल 1991 में फिल्म फूल और कांटे में बेस्ट मेल डेब्यू के लिए अजय देवगन को फिल्म फेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। साल 2016 में अजय देवगन फिल्म इंडस्ट्री में योगदान देने के लिए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित हुए। तानाजी फिल्म में अजय देवगन का किरदार बेहद ही शानदार रहा। फैंस ने उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

छह हजार रुपये के विवाद में जानलेवा हमला, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार; सिर मुंडवाकर बाजार में निकाला पैदल

करनाल/राकेश कुमार शर्मा-:करनाल में पैसों के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। महज छह हजार रुपये के लेन-देन को लेकर हुए झगड़े में एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। मामले में थाना शहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के एक से दो घंटे के भीतर ही दोनों आरोपियों को पकड़...

चंडीगढ़ के मालिकाना हक पर सियासत तेज,अधूरे नोटिफिकेशन के आरोपों पर कटारिया का कांग्रेस-AAP पर तंज

चंडीगढ़-:पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने चंडीगढ़ के मालिकाना हक को लेकर जारी राजनीतिक बयानबाजी और आधे-अधूरे नोटिफिकेशन के आरोपों पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर तंज कसा। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब में BJP और अकाली दल के बीच गठबंधन को लेकर भी अपनी बात रखी।कटारिया मंगलवार को...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही सुक्खू सरकार, पांच साल की अस्थाई नौकरियां देना दुर्भाग्यपूर्ण : जयराम ठाकुर

शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार की इंगेजमेंट पॉलिसी-2026 पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को स्थायी रोजगार देने के बजाय उन्हें अस्थाई नियुक्तियों के जाल में उलझा रही है। कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले युवाओं को नियमित रोजगार देने के बड़े-बड़े वादे...

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर शिमला में आस्था का सैलाब, गुरबाणी कीर्तन से गूंजा गुरुद्वारा

शिमला,संजू-:सिख धर्म के संस्थापक और प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व राजधानी शिमला में पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर शहर के पुराने बस अड्डे के समीप स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। गुरुद्वारे में मत्था टेकने...

कांगड़ा चाय के उत्पादन में 18 हजार किलो का इजाफा, युद्ध से कीमतों में गिरावट

राहुल चावला,धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश की पहचान और अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी अलग पहचान रखने वाली कांगड़ा चाय के उत्पादन में इस साल उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है।अनुकूल मौसम और बेहतर बारिश के चलते चाय उत्पादन में पिछले साल के मुकाबले 18 हजार किलो का इजाफा हुआ है।इस वर्ष कांगड़ा चाय का कुल उत्पादन बढ़कर 1...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.