अटल बिहारी बाजपेयी जी ने देश के सम्मान के साथ कभी नहीं किया समझौता –केवल सिंह ढिल्लो

लुधियाना,29 दिसंबर (दलजीत विक्की) -: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर मनाई जा रही जन्म शताब्दी को लेकर पूर्वी,आत्म नगर और दक्षिणी हल्के की ओर से एक सेमिनार का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय दुगरी में प्रधान रजनीश धीमान की अध्यक्षता किया गया।जिसमें भाजपा प्रदेश के उपाध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लो ने दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा राष्ट्रनिर्माण में किए गए कार्यों के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि वे दूरदर्शी नेता,सशक्त वक्ता, प्रेरणास्रोत और सभी दलों के सम्माननीय व्यक्तित्व थे।
उनके नेतृत्व में देश ने सड़क, शिक्षा, परमाणु शक्ति जैसे क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की। हम सभी को उनके आदर्शों पर चलते हुए राष्ट्रनिर्माण में अपना योगदान देने का संकलप लेकर देश सेवा में समर्पित होना चाहिए,यही अटल जी को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।उन्होंने कहा कि अटल जी ने राजनीति को मर्यादा तथा सत्ता को सेवा मात्र का आधार बताया था।उन्होंने देश की सुरक्षा व स्वाभिमान के लिए कभी समझौता नहीं किया।पोखरण परीक्षण के दौरान अंतरराष्ट्रीय दबाव भी उन्हें अपने कर्तव्य से डगमगा नहीं सका। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रवीण बंसल,पुष्पेंद्र सिंगल,पूर्व विधायक प्रेम मित्तल,पार्षद दल की नेता पूनम रतड़ा,प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष लीना टपारिया,महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष शीनू चुग, नीतू शर्मा,ज्योति श्री वास्तव,सुनीता शर्मा,सुनीता वर्मा, संतोष विज,यशपाल जनोत्रा,जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा,नवल जैन,प्रेस सचिव डा.सतीश कुमार, कार्यालय  सचिव प्रवीण शर्मा,सोशल मीडिया सचिव राजन पांधे, प्रवक्ता सुरेंद्र कौशल,साबिर हुसैन,किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह गिल,जसदेव तिवारी,गुरविंदर सिंह भांभरा,एडवोकेट कुलदीप,ईशर सिंह,हरबंश सिंह सलूजा,राजीव वर्मा,सुरेश अग्रवाल,बलविंदर स्याल,रितेश जायसवाल, हरप्रीत सिंह मोनू,शिवराम गुप्ता,जज़बीर मनचंदा इत्यादि मौजूद थे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा बारिश का दौर , कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

शिमला संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है।अगले कई दिनों तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक शोभित कटियार ने बताया कि मानसून की दस्तक के बाद से प्रदेश के विभिन्न जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है और लगभग...

रिज मैदान पर भूस्खलन से सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त, मेयर ने चार दिन में बहाली के दिए निर्देश

शिमला/संजू-:शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर सोमवार दोपहर हुई बारिश के बीच क्राइस्ट चर्च के समीप भूस्खलन होने से सुरक्षा दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान मौके पर पहुंचे और अधिकारियों के साथ स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश...

स्पोर्ट्स टूरिज्म बना कांगड़ा की नई पहचान, बढ़ी देशी-विदेशी पर्यटकों की आमद

राहुल चावला,धर्मशाला-:जिला कांगड़ा में पर्यटन गतिविधियों को इस वर्ष स्पोर्ट्स टूरिज्म ने नई गति दी है।धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मुकाबलों और बीड़-बिलिंग में विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग गतिविधियों के चलते देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक जिले का रुख कर रहे हैं।इसका सीधा लाभ स्थानीय पर्यटन उद्योग,होटल व्यवसाय,टैक्सी ऑपरेटरों और अन्य पर्यटन से जुड़े...

प्रदेश को कर्ज में डुबोकर और पार्टी से अलग थलग होकर, हताशा के दौर से गुजर रहे सीएम सुक्खू – अनुराग ठाकुर

मंडी,धर्मवीर-:भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महाअभियान में शिरकत करने नाचन विधानसभा के गोहर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर जुबानी हमला बोला है।अनुराग ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस प्रदेश सरकार ने अपने 4 वर्षों के कार्यकाल में जनता से की,कोई भी गारंटी पूरी नहीं की है।सीएम...

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर बोला हमला, राहुल गांधी और हुड्डा के नेतृत्व पर उठाए सवाल

अम्बाला-:हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए राहुल गांधी,भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।उन्होंने संगठन,महिला नेतृत्व,विकास कार्यों और मतदाता सूची पुनरीक्षण जैसे मुद्दों पर भी भाजपा का पक्ष रखा। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.