लुधियाना,29 दिसंबर (दलजीत विक्की) -: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर मनाई जा रही जन्म शताब्दी को लेकर पूर्वी,आत्म नगर और दक्षिणी हल्के की ओर से एक सेमिनार का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय दुगरी में प्रधान रजनीश धीमान की अध्यक्षता किया गया।जिसमें भाजपा प्रदेश के उपाध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लो ने दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा राष्ट्रनिर्माण में किए गए कार्यों के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि वे दूरदर्शी नेता,सशक्त वक्ता, प्रेरणास्रोत और सभी दलों के सम्माननीय व्यक्तित्व थे।
उनके नेतृत्व में देश ने सड़क, शिक्षा, परमाणु शक्ति जैसे क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की। हम सभी को उनके आदर्शों पर चलते हुए राष्ट्रनिर्माण में अपना योगदान देने का संकलप लेकर देश सेवा में समर्पित होना चाहिए,यही अटल जी को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।उन्होंने कहा कि अटल जी ने राजनीति को मर्यादा तथा सत्ता को सेवा मात्र का आधार बताया था।उन्होंने देश की सुरक्षा व स्वाभिमान के लिए कभी समझौता नहीं किया।पोखरण परीक्षण के दौरान अंतरराष्ट्रीय दबाव भी उन्हें अपने कर्तव्य से डगमगा नहीं सका। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रवीण बंसल,पुष्पेंद्र सिंगल,पूर्व विधायक प्रेम मित्तल,पार्षद दल की नेता पूनम रतड़ा,प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष लीना टपारिया,महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष शीनू चुग, नीतू शर्मा,ज्योति श्री वास्तव,सुनीता शर्मा,सुनीता वर्मा, संतोष विज,यशपाल जनोत्रा,जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा,नवल जैन,प्रेस सचिव डा.सतीश कुमार, कार्यालय सचिव प्रवीण शर्मा,सोशल मीडिया सचिव राजन पांधे, प्रवक्ता सुरेंद्र कौशल,साबिर हुसैन,किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह गिल,जसदेव तिवारी,गुरविंदर सिंह भांभरा,एडवोकेट कुलदीप,ईशर सिंह,हरबंश सिंह सलूजा,राजीव वर्मा,सुरेश अग्रवाल,बलविंदर स्याल,रितेश जायसवाल, हरप्रीत सिंह मोनू,शिवराम गुप्ता,जज़बीर मनचंदा इत्यादि मौजूद थे।
