दिल्ली (एकता): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में G-20 का वर्चुअल सम्मेलन बुधवार को हो रहा है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी पीएम ली कियांग इसमें शामिल हो रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने कहा कि जी-20 वर्चुअल शिखर सम्मेलन भारत की अध्यक्षता में कार्रवाई बिंदुओं को आगे बढ़ाएगा।
प्रधानमंत्री शाम से शुरू होने वाले शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। वहीं दूसरी ओर भारत ने मंगलवार को यह बैठक दिल्ली घोषणापत्र के क्रियान्वयन पर चर्चा करने, महत्वपूर्ण चुनौतियों पर सहयोग बढ़ाने और वैश्विक शासन में कमियों को दूर करने का अवसर देगी।
बताया जा रहा है कि घोषणापत्र को सर्वसम्मति से स्वीकार किए जाने के बाद से दुनिया ने एक के बाद एक कई घटनाएं देखी। जबकि नेता कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह डिजिटल शिखर सम्मेलन न केवल घोषणाओं के कार्यान्वयन पर चर्चा का अवसर देगा, बल्कि चुनौतियों पर विचारों को साझा करने का मौका भी देगा।
G-20 का वर्चुअल सम्मेलन क्या है
जी20 नेताओं का डिजिटल सम्मेलन गाजा में मानवीय संकट को लेकर ब्रिक्स समूह के नेताओं की ओर से इमरजेंसी मीटिंग आयोजित करने के एक दिन बाद हो रही है। डिजिटल शिखर सम्मेलन न केवल नई दिल्ली घोषणापत्र के कार्यान्वयन पर चर्चा करने का अवसर प्रदान करेगा।
