/ Oct 02, 2026

अच्छी हेयर ग्रोथ के लिए बालों के लिए इस कंघी का करें इस्तेमाल, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

दिल्ली (एकता): महिलाओं की खूबसूरती में उनके बाल चार चांद लगाते हैं। वैसे तो अपने बाल हर किसी को बहुत प्यारे होते हैं और हर कोई चाहता है कि उनके बाल हमेशा मजबूत और खूबसूरत दिखें। लेकिन आजकल बदलते मौसम के कारण बालों का झड़ना आम होता जा रहा है, लेकिन यह ठीक नहीं है। कई लोग हेयर ट्रीटमेंट लेकर अपने बालों का ध्यान रखते हैं। लेकिन कई बार यहीं बालों को नुकसान पहुंचा देते हैं। यह सब हमारे खराब खान-पान और प्रदूषण के कारण हो रहा है। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे घर पर ही रहकर अपने बालों की केयर कर सकते हैं। खास बात यह है कि हमारे बाल हर स्टाइल में अहम भूमिका निभाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताएंगे, जिसके इस्तेमाल से आपके बालों की कई समस्याएं कम हो सकती है। जैसा ही हम देखते हैं कि कैसे हर कोई बाल को संवारने के लिए कंघी का इस्तेमाल करता है। लोग इस बात पर ध्यान नहीं देते कि कंघी की क्वालिटी आपके बालों पर गहरा असर डालती है। हमें हमेशा अच्छी क्वालिटी की ही कंघी खरीदनी चाहिए।


प्लास्टिक की कंघी का न करें इस्तेमाल 

प्लास्टिक की कंघी का हर कोई बालों में इस्तेमाल करता है। लेकिन क्या आपको पता है कि इससे बाल फ्रिजी हो जाते हैं, जिसके बाद वह झड़ने शुरू हो जाते हैं। ऐसे में आपको लकड़ी की कंघी का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आपके  बाल अच्छे और Healthy रहेंगे।


ब्लड सर्कुलेशन रहेगा सही

अगर आप लकड़ी की कंघी का इस्तेमाल बालों में करेंगे तो इससे आपके सिर का ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहेगा। आपको हर रोज लकड़ी की कंघी का ही प्रयोग करना चाहिए।

बालों में प्राकृतिक नमी बरकरार

आपने अकसर देखा होगा कि सिर के स्कैल्प से नेचुरल ऑयल निकलते हैं। हमारे बालों में 2 दिन बाद ही ऑयल आने लगता है। ये ऑयल बालों में प्राकृतिक चमक प्रदान करता है। इसी के चलते बालों में प्राकृतिक नमी बरकरार रहती है।

सिर पर होने वाले इंफेक्शन के खतरे को करती है कम

अगर आप लकड़ी की कंघी का बालों में प्रयोग करते हैं तो इससे आपके सिर पर होने वाले इंफेक्शन का खतरा कम होगा। क्योंकि इसमें कई तरह के नेचुरल एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो कि सिर पर होने वाले इंफेक्शन को बाहर निकाल देते हैं।

लकड़ी की कंघी बालों को प्रदान करती है खुशबू

अकसर बाजारों में मिलने वाली नीम या चंदन से बनी लड़की की कंघी के कई फायदे होते हैं। यह बालों को खुशबू प्रदान करती है। जिससे सिर में आ रही पसीने की बदबू से छुटकारा मिलता है। साथ ही आपके बाल झड़ने बंद हो जाते हैं।

जानिए लड़की की कंघी के क्या हैं फायदे

प्लास्टिक के मुकाबले लकड़ी की कंघी बालों को आसानी से मैनेज करती है। इससे स्कैल्प की मालिश होती है और सिर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। लकड़ी की कंघी स्कैल्प से निकलने वाले नेचुरल ऑयल को बालों में बराबर हिस्सों में बांटने का काम करती है। जिससे बालों में चमक और सॉफ्टनेस आती है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जयराम ठाकुर ने उठाया कर्मचारियों के एरियर का मुद्दा, बोले- सफाई कर्मियों के लंबित भुगतान भी हों समयबद्ध

शिमला-नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गांधी जयंती के अवसर पर शिमला के पूर्ण बस अड्डे में आयोजित स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने लोगों से घर से लेकर प्रदेश तक स्वच्छता को जनभागीदारी का हिस्सा बनाने का आह्वान किया और कर्मचारियों-पेंशनरों के लंबित वित्तीय देयों को लेकर प्रदेश सरकार से कार्रवाई की...

मंडियों में किसानों की समस्याओं को लेकर इनेलो का सरकार पर हमला,शनिवार से प्रदेशव्यापी दौरा देहात

पलवल-:फसल खरीद के सीजन के बीच किसानों की समस्याओं को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। पलवल में इनेलो नेताओं ने बैठक कर प्रदेशभर की मंडियों के दौरे को लेकर रणनीति तैयार की। पार्टी शनिवार से मंडियों का दौरा कर किसानों से सीधे उनकी समस्याएं जानेगी...

दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर विपुल गोयल का पलटवार,बोले-‘पहले अपने अंदर झांको,फिर CM सैनी पर सवाल उठाओ’

फरीदाबाद-:हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लेकर दिए बयानों पर पलटवार किया है। फरीदाबाद के गांव बुढैना में संकल्प सेवा अभियान के दौरान पहुंचे विपुल गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार जनता के हित में काम कर रहे हैं। उन्होंने दीपेंद्र...

मसीयाणा में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का हिस्सा भरभराकर गिरा, आठ मजदूर घायल

हमीरपुर,अरविंद-:हमीरपुर जिले में मटौर-शिमला फोरलेन परियोजना के तहत मसीयाणा के पास हथली खड्ड पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा शुक्रवार को अचानक भरभराकर गिर गया।हादसे के समय पुल पर करीब आठ मजदूर काम कर रहे थे।पुल का हिस्सा गिरने से मजदूर लगभग 100 फीट नीचे खाई में जा गिरे,जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।हादसे में...

जांगलिक सड़क दस दिन में बहाल करने के निर्देश, पुल निर्माण को चार करोड़ अतिरिक्त

शिमला-मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान तांगणू-जांगलिक पंचायत क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने हाल में हुए भूस्खलन के कारण बाधित जांगलिक सड़क का निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया।मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जांगलिक सड़क को दस दिन के भीतर यातायात के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.