/ Sep 29, 2026

यूजीसी में बदलाव और लोकसभा सत्र पर बोले केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर

Palwal, 26 January-:गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने लोकसभा के आगामी सत्र को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा की कार्यवाही शांतिपूर्ण तरीके से चलनी चाहिए, क्योंकि सदन की कार्यवाही पर पूरे देश की निगाहें टिकी होती हैं।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि देश की जनता सांसदों को काम करने के लिए संसद भेजती है। लोकतंत्र में सभी सांसदों को अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं और सुझाव रखने का अवसर मिलना चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि सदन की कार्यवाही सुचारु और शांतिपूर्ण तरीके से चले।वहीं यूजीसी में किए गए बदलावों को लेकर चल रहे विरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि सभी समाज हमारे अपने हैं। हमें मिल-जुलकर आगे बढ़ना है। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का उत्थान करना और उसे सशक्त बनाना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।
कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि “लोकसभा की कार्यवाही शांतिपूर्ण तरीके से चलनी चाहिए, क्योंकि पूरे देश की नजर संसद पर रहती है। सभी सांसदों को अपनी बात रखने का मौका मिलना चाहिए। यूजीसी को लेकर भी हमारा लक्ष्य साफ है—सर्व समाज को साथ लेकर चलना और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सशक्त बनाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।”

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जयराम ठाकुर के बयान पर नरेश चौहान का पलटवार, बोले- क्या ज्योतिषी बन गए हैं नेता प्रतिपक्ष?

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के हालिया बयान पर पलटवार किया है।जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया था कि पंचायत चुनाव में हार की आशंका के चलते मुख्यमंत्री सुक्खू सहमे हुए हैं और विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए सुरक्षित सीट तलाश रहे हैं।नरेश...

जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर हमला,बोले 13 साल से सत्ता से बाहर,हताशा में अराजकता फैला रही कांग्रेस

शिमला,संजू-:शिमला में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने चुनाव आयोग विवाद पर कांग्रेस और राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है।जयराम ने कहा कि 13 साल से सत्ता से बाहर होने के कारण कांग्रेस में हताशा और निराशा है,इसलिए अब देश में अराजकता और अफरा-तफरी का माहौल बनाकर सत्ता में आने की कोशिश कर रही है।जयराम...

दशहरा उत्सव से पहले बजंतरियों को मिले नजराना, कारदार संघ का प्रस्ताव खारिज करने की मांग

कुल्लू,मनमिंदर अरोड़ा-:अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव से पहले बजंतरी संघ को नजराने की राशि दिए जाने की मांग तेज हो गई है। देव संस्कृति चैरिटेबल संस्था के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने प्रशासन से मांग की है कि बजंतरियों को पहले से तय 23-23 हजार रुपये का नजराना उत्सव शुरू होने से पहले दिया जाए। उन्होंने कारदार...

साच पास में 3-4 इंच ताजा हिमपात..प्रशासन ने पर्यटकों और वाहन चालकों से एहतियात बरतने की अपील

चंबा,मंजूर पठान-:चंबा जिला के प्रसिद्ध साच पास में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है।देर रात साच पास क्षेत्र में करीब तीन से चार इंच तक ताजा हिमपात दर्ज किया गया।अचानक हुई बर्फबारी के कारण साच पास से गुजरने वाली कई गाड़ियां भी फंस गईं,जिन्हें बाद में लोक निर्माण विभाग की मदद से सुरक्षित...

राम नाम की गूंज के बीच बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का नन्हे बच्चे हिमांशु शर्मा के साथ प्यारा पल

सुरिंदर सिंह अंकुश | समर न्यूज़ | लुधियाना | बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक नन्हे बच्चे हिमांशु शर्मा के साथ बेहद प्यारा और भावुक पल सामने आया है। वीडियो में धार्मिक माहौल के बीच धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बच्चे के साथ स्नेह से बातचीत करते और उसे अपने पास बैठाते नजर आ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.