कैब और टैक्सी के बाद अब App के जरिए बुक करिए दिल्ली की प्रीमियम AC बसें, यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

नई दिल्ली (एकता): दिल्लीवासियों को बड़ी राहत मिली है। जैसे आजकल हर कोई मोबाइल से कैब, बाइक, टैक्सी या ऑटो बुक करते हैं। अब आप App के जरिए बसें भी बुक कर सकेंगे। जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। बता दें कि दिल्ली में एक जगह से दूसरी जगह आने-जाने के लिए प्रीमियम बसें चलाई गई हैं। इससे आप अपनी मनपसंद सीट भी बुक करा सकते हैं। खास बात यह है कि अब आपको बुकिंग की पेमेंट ऑनलाइन ही करनी पड़ेगी। जानकारी के मुताबिक दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने इस स्कीम को मंगलवार लागू किया। इसकी मंजूरी एलजी वी.के. सक्सेना ने जारी की है।

एलजी की मंजूरी के बाद नोटिफिकेशन जारी

इस स्कीम से जुड़कर बसें चलाने के इच्छुक प्राइवेट बस एग्रीगेटर्स लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए फॉर्म का फॉर्मेट भी जारी किया गया है। जल्द ही प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इन बसों में लोग आराम से सफर कर सकेंगे। 90 दिनों के अंदर यानी तीन महीने में बसें चलने लगेंगी। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने इस स्कीम को मंजूरी दी थी। अब एलजी की मंजूरी के बाद नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इससे दिल्ली की यातायात व्यवस्था अच्छी होगी और सड़कों पर ट्रैफिक कम होगा। खास बात यह है कि इससे प्रदूषण में भी कमी आएगी।

जानें क्या है प्रीमियम बस के Features

बसों को ऑपरेट करने के लिए एग्रीगेटर्स को लाइसेंस दिए जाएंगे।
लोगों को हर सुविधाएं दी जाएंगी।
ये बसें पूरी तरह एयर कंडीशंड होंगी। इनमें सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस की भी सुविधा होगी।
हर बस में कम से कम 9 या उससे ज्यादा सीटें होगी।
इन बसों में कोई भी यात्री खड़े होकर सफर नहीं करेगी। उन्हें सीटें दी जाएंगी।
मोबाइल ऐप के जरिए लोग इन बसों में भी अपनी पसंद की सीट ठीक उसी तरह से बुक करा सकेंगे।
इन बसों के चलने और गंतव्य पर पहुंचने का भी समय निश्चित होगा।
नई बसें इस स्कीम के तहत लाई जाएंगी, वो केवल इलेक्ट्रिक बसें होंगी।
इन बसों के रूट दिल्ली सरकार तय नहीं करेगी।
बस का किराया डायनैमिक होगा, यानी जैसे-जैसे सीटें कम होती जाएगी, किराया बढ़ता जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पंजाब में भाजपा को मजबूत बनाने का संदेश लेकर लुधियाना पहुंचे नितिन नवीन

लुधियाना(दलजीत  विक्की) | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का टारगेट अब पंजाब में भाजपा सरकार बनाना है। मोदी-शाह के टारगेट को साधने के लिए रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद करने लुधियाना पहुंचे।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। जालंधर बाइपास पर पहुंचते ही...

चंडीगढ़ पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश, गोल्डी ढिल्लों गैंग से जुड़े 3 आरोपी हथियारों समेत दबोचे

चंडीगढ़-:चंडीगढ़ पुलिस ने विदेशी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों से जुड़े एक मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।ऑपरेशन सेल और क्राइम ब्रांच थाना की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्तौल और नौ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी मंजीत...

HPTDC ने लॉन्च किए प्लैटिनम, गोल्ड और सिल्वर कार्ड, प्रदेशभर के होटलों में मिलेगा 50% तक का डिस्काउंट

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) के चेयरमैन एवं नगरोटा बगवां के विधायक आरएस बाली ने धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में कुछ नया करना उनकी प्राथमिकता है और इसी सोच के तहत धर्मशाला स्थित कश्मीर हाउस...

घुसपैठियों के लिए भारत में कोई जगह नहीं, वोटर लिस्ट शुद्धिकरण जरूरी : कृष्णपाल गुर्जर

हथीन-:केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश में घुसपैठियों के लिए कोई स्थान नहीं है और मतदाता सूची को शुद्ध एवं पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट में समय-समय पर सुधार करना लोकतंत्र की मजबूती के लिए...

आने वाले वक़्त में बढ़ने वाली है लोक निर्माण विभाग की भूमिका, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा बयान

शिमला,संजू-:शनिवार को शिमला के पीटरहॉफ होटल में आयोजित नॉर्दर्न जोन काउंसिल की बैठक के दूसरे दिन इंटर-स्टेट इंटरेक्टिव आयोजित हुआ।इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नॉर्दन जोनल काउंसिल की बैठक में साझा विकास योजना का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का लोक निर्माण विभाग अब केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं रहेगा,बल्कि भविष्य...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.