भारत ने कनाडा के नागरिकों को दी बड़ी राहत, शुरू हुई ई-वीजा सर्विस

दिल्ली (एकता): भारत-कनाडा के रिश्ते सुलझते नजर आ रहे हैं। हाल ही में भारत ने कनाडा के नागरिकों को बड़ी राहत दी है। सूत्रों के मुताबिक कनाडाई नागरिकों के लिए ई-वीजा सर्विस की फिर से शुरुआत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि पिछले 2 महीने से कनाडा के नागरिकों के लिए भारत ने Electronic Visa Service पर रोक लगाई हुई थी। जो कि फिर से शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक कनाडा ने सितंबर में आ+तंकी हरदीप सिंह निज्जर की ह#त्या का आरोप भारतीय एजेंट्स पर लगाया था। जिसकी वजह से दोनों देशों के बीच संबंध खराब हो गए थे। ये आरोप कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिस ट्रूडो ने संसद में भारतीय एजेंट्स पर लगाए थे। इसके बाद 21 सितंबर को भारत ने इस सर्विस पर रोक लगा दी थी।


सभी तरह की वीजा सर्विस शुरू  

बताया जा रहा है कि सरकार के इस फैसले के बाद कनाडा के नागरिकों को अब टूरिस्ट वीजा भी मिल रहा है। इसके अलावा Entry Visa, Business Visa, Medical Visa and Conference Visa​ की भी शुरुआत हो चुकी है। काफी Indian कनाडा में रहते हैं, जिन्होंने अब वहां की Citizenship अपना ली है। इसके अलावा कनाडाई नागरिक भी टूरिस्ट वीजा पर भारत आते हैं।


वर्चुअल मीटिंग से पहले शुरू हुईं सेवाएं

खास बात यह है कि भारत की तरफ से वीजा सर्विस ऐसे समय पर शुरू हुई, जब आज जी20 नेताओं की वर्चुअल बैठक शुरू होने जा रही है। इस बैठक में कनाडा के प्रधानमंत्री भी हिस्सा ले रहे हैं। जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। इस बैठक में चीनी प्रधानमंत्री सहित कई नेता हिस्सा लेने वाले हैं।

कनाडा की नागरिकता कितने साल में मिलती है?

स्थायी निवास के साथ, उम्मीदवार स्थायी रूप से 5 वर्षों के लिए कनाडा में रह सकते हैं। 4 साल तक पीआर स्टेटस पर कनाडा में रहने के बाद उम्मीदवार पात्रता के आधार पर नागरिकता के लिए आवेदन कर सकता है।

कनाडा का एजुकेशन सिस्टम क्या है?

कनाडा के एजुकेशन सिस्टम को दुनिया में अच्छा माना जाता है। विदेश में अलग पढ़ाई की बात करें तो क्वालिटी के साथ दुनिया में सबसे कम एजुकेशन फीस कनाडा की है। शायद इसलिए स्टूडेंट्स वहां ज्यादा जाना चाहते हैं। वहीं पढ़ाई के लिए कनाडा स्टूडेंट्स का मनपसंद देश है। हर महीने में हजारों छात्र वहां पढ़ने के लिए जाते हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

हिमाचल में बदलेगा मौसम,9 अक्टूबर तक बारिश का दौर..ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मंगलवार देर शाम से प्रदेश के कई मैदानी और मध्यवर्ती क्षेत्रों में बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार,ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है।मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा...

कुमारसैन में मिर्च पाउडर से महिलाओं को बेहोश कर आभूषण लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

शिमला-: कुमारसैन क्षेत्र में महिलाओं को निशाना बनाकर आभूषण छीनने वाले आरोपी को शिमला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी वारदात के दौरान महिलाओं की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर उन्हें असहाय कर देता था और इसके बाद सोने के आभूषण लेकर फरार हो जाता था।पुलिस ने जांच के दौरान ऐसी तीन वारदातों को सुलझाने...

शिमला में ट्विन टनल निर्माण से सैकड़ों घरों पर खतरा, प्रभावित बोले- विकास चाहते हैं, घरों की बलि देकर नहीं

शिमला-:शिमला में एनएचएआई के फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत निर्माणाधीन ट्विन टनल को लेकर संजौली,शांतिविहार,भट्टाकुफ़र, ढली और चलौंठी क्षेत्रों के लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं।प्रभावित परिवारों का आरोप है कि टनल निर्माण के चलते कई घरों में दरारें आने लगी हैं।लोगों को आशंका है कि यदि निर्माण कार्य इसी तरह जारी रहा तो आने वाले...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.