यमुनानगर (एकता): हरियाणा के यमुनानगर में उस समय हड़+कंप मच गया, जब तीन गांवों में रिटायर्ड बिजलीकर्मियों के घर पर ईडी की छापे#मारी हुई। सूत्रों के मुताबिक टीम ने तीनों जगहों पर अपना डेरा जमाया। मौके पर काफी पुलिस बल तैनात रहा। बताया जा रहा है कि यह मामला पेंशन फर्जीवाड़ा से जुड़ा है। तीनों कर्मचारी साल 2018 में बिजली निगम से रिटायर हुए थे।

खास बात यह है कि जैसे ही ईडी ने रिटायर्ड कर्मियों के घर पर छापे@मारी की उस समय परिवार के सभी लोग सोए हुए थे। टीम ने अंदर जाकर मेन गेट को बंद कर दिया। उन्होंने परिवार के फोन बंद करवा दिए। ऐसे में टीमें पूछताछ व दस्तावेजों की जांच करने के लिए पहुंची है।
परिवार के किसी भी शख्स को बाहर जाने की इजाजत नहीं थी। जैसे ही ईडी की रेड के बारे में स्थानीय पुलिस को सूचना मिली तो वह भी मौके पर पहुंच गई। आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
