/ May 15, 2026

नारकंडा में स्की व स्नोबोर्ड चैंपियनशिप का शुभारंभ, आर.एस. बाली ने की पर्यटन विकास से जुड़ी अहम घोषणाएं

शिमला, 10 फरवरी-:हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने आज नारकंडा के धुमरी स्की स्लोप पर तीन दिवसीय स्की एवं स्नोबोर्ड चैंपियनशिप का विधिवत शुभारंभ किया। यह प्रतियोगिता 10 फरवरी से 12 फरवरी 2026 तक आयोजित की जा रही है, जिसमें राज्य सहित देश के विभिन्न हिस्सों से खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
इस अवसर पर आर.एस. बाली ने कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ साहसिक खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि नारकंडा में आयोजित स्नोबोर्ड और स्की चैंपियनशिप अब एक प्रमुख आयोजन बन चुका है, जो देश-विदेश के खिलाड़ियों को आकर्षित कर रहा है। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी अपनी गति, संतुलन और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन करते हैं, जबकि विजेताओं को सम्मान व पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।आर.एस. बाली ने नारकंडा को साहसिक पर्यटन के लिए एक आदर्श स्थल बताते हुए कहा कि यहां की बर्फ से ढकी पहाड़ियां, प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण रोमांच प्रेमियों को विशेष अनुभव प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि स्नोबोर्डिंग और स्कीइंग के अलावा यहां ट्रैकिंग और कैंपिंग जैसी गतिविधियों की भी अपार संभावनाएं हैं।
स्थानीय लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए आर.एस. बाली ने धुमरी स्की स्लोप में 50 लाख रुपये की लागत से पोर्टेबल लिफ्ट स्थापित करने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस नारकंडा के समीप धुमरी स्की स्लोप की ओर 10 लाख रुपये की लागत से प्रवेश द्वार निर्माण की भी घोषणा की।कार्यक्रम के दौरान आर.एस. बाली ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर उपमंडलाधिकारी कुमारसैन मुकेश कुमार, नगर पंचायत नारकंडा के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, जिला शिमला स्की व स्नोबोर्ड फेडरेशन के अध्यक्ष अमित वर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पालमपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, मुख्यमंत्री बोले—जनता देगी विकास को समर्थन

धर्मशाला, राहुल -:पालमपुर में नगर निगम चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म हो गया है। 17 मई को होने वाले नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पालमपुर में विशाल शक्ति प्रदर्शन करते हुए जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान...

ट्रेन से कुरुक्षेत्र पहुंचे गुजरात के राज्यपाल, साइकिल चलाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कुरुक्षेत्र, गुरदीप सिंह गुजराल -: गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत  ने सादगी और पर्यावरण संरक्षण की मिसाल पेश करते हुए अहमदाबाद से दिल्ली और फिर दिल्ली से कुरुक्षेत्र तक रेल यात्रा की। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद उन्होंने गुरुकुल तक का सफर साइकिल से तय किया। इस दौरान उन्होंने देशवासियों को ईंधन बचत, पर्यावरण...

पेपर फूटा, सपना टूटा… NEET घोटाले पर भड़के भगवंत मान, बोले- डबल इंजन सरकारों में पनप रहा पेपर लीक माफिया”

राहुल चावला ,कांगड़ा -:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान वीरवार को कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वह धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले आईपीएल मुकाबले से पहले पंजाब किंग्स टीम का हौसला बढ़ाने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए NEET परीक्षा रद्द होने के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।  भगवंत...

युवा आर्किटेक्ट्स को नया मंच देने के लिए पीएचडीसीसीआई ने लांच किया ‘यंग आर्किटेक्ट्स फोरम’

मोहाली। युवा आर्किटेक्ट्स को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चंडीगढ़ चैप्टर ने ‘नेटवर्क फॉर पीपल ऑफ कंस्ट्रक्शन’ के सहयोग से मोहाली में ‘यंग आर्किटेक्ट्स फोरम’ लॉन्च किया।इस पहल का उद्देश्य खास तौर पर युवा आर्किटेक्ट्स के लिए एक ऐसा गतिशील मंच तैयार करना...

पीएम के आवाहन पर बोले सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, किसी पर रोक लगाना सही नहीं

मंडी , धर्मवीर -:मंडी नगर निगम चुनावों में प्रचार पर पहुंचे सीएम सुक्खू ने पीएम मोदी के आवहन पर अपनी प्रतिकिया दी है। सीएम सुक्खविंदर सिंह सुक्खू का कहना है कि इस तरह की किसी पर रोक लगाना बिल्कुल भी सही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सोना खरीदना यहां की लोक संस्कृति से जुड़ा हुआ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.