/ Jun 14, 2026

सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में ‘राइजिंग पंजाब समिट’ का आयोजन, कई प्रमुख हस्तियों ने रखे विचार

मोहाली, 12 फरवरी-: पंजाब के समग्र विकास और विभिन्न क्षेत्रों के बीच बेहतर समन्वय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में ‘राइजिंग पंजाब समिट’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दुबई इंटरनेशनल बिजनेस द्वारा आयोजित किया गया। समिट में शिक्षा, कृषि, खेल, राजनीति, धर्म और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों से जुड़ी जानी-मानी हस्तियों ने भाग लिया और राज्य के विकास के लिए ठोस सुझाव प्रस्तुत किए।
पंजाब सरकार में पशुपालन, मत्स्य पालन और डेयरी विकास मंत्री सरदार गुरमीत सिंह खुड्डियां ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, पशुधन विकास और सहायक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में सुधार से पंजाब की आर्थिक स्थिति को नई दिशा मिल सकती है। पूर्व सांसद और प्रसिद्ध पंजाबी गायक श्री हंस राज हंस ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने संस्कृति, कला और संगीत की भूमिका को समाज को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पर्यावरणविद् और जनस्वास्थ्य समर्थक भाई हरपाल सिंह जी, मुख्य ग्रंथी  फतेहगढ़ साहिब; ज्ञानी हरप्रीत सिंह; करतार सिंह पहलवान; गुरप्रीत घुग्गी; डॉ. रमणदीप कौर; रणदीप सिंह (मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ); गिल रौंटा; और जर्नैल सिंह (पंजाबी अभिनेता) सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने सामूहिक जिम्मेदारी, नवाचार और सामाजिक सहभागिता को पंजाब की प्रगति का आधार बताया।कार्यक्रम का समन्वय अमनदीप सिंह, मनजिंदर सिंह और नवनीत सिंह ने किया। इस मंच के माध्यम से नीति निर्माताओं, शिक्षाविदों और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को एक साथ लाकर व्यवहारिक समाधान तलाशने पर चर्चा की गई।
इस मौके को संबोधित करते हुए सीजीसी यूनिवर्सिटी के चांसलर, फादर ऑफ एजुकेशन, सरदार रशपाल सिंह धालीवाल जी ने कहा कि शिक्षा समाज निर्माण की नींव है और ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी नेताओं से सीखने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं को केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देना भी संस्थानों की अहम जिम्मेदारी है।इस संबोधन में आगे जोड़ते हुए सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अर्श धालीवाल जी ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को वास्तविक परिस्थितियों से जोड़ना और उन्हें व्यावहारिक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार करना है, ताकि वे भविष्य में समाज और प्रदेश के विकास में प्रभावी भूमिका निभा सकें।समिट में विद्यार्थियों, शिक्षकों और आमंत्रित अतिथियों की सक्रिय भागीदारी रही। यह आयोजन सीजीसी यूनिवर्सिटी की सामाजिक प्रतिबद्धता और प्रदेश के विकास में योगदान देने की सोच को दर्शाता है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नड्डा के दौरे पर मंत्रियों का सवाल: वित्तीय सहायता और लंबित मुद्दों पर केंद्र से मांगा जवाब

शिमला,संजू-:शिमला में आयोजित एक संयुक्त पत्रकार वार्ता में हिमाचल प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हालिया प्रदेश दौरे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।दोनों मंत्रियों ने कहा कि राज्यवासियों को इस दौरे से काफी अपेक्षाएं थीं,विशेषकर प्रदेश की आर्थिक चुनौतियों के...

फर्जी पहचान बनाकर शादी करने वाली महिला और बिचौलिया गिरफ्तार, पुलिस ने लोगों को दी सतर्क रहने की सलाह

हमीरपुर,अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में शादी के नाम पर कथित ठगी के एक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला और उसकी सहयोगी बिचौलिया महिला को गिरफ्तार किया है।आरोप है कि महिला ने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर विवाह किया और बाद में पति को धोखा देकर फरार होने की कोशिश...

शिमला में जेपी नड्डा का कांग्रेस सरकार पर प्रहार, विकास और फंडिंग पर उठाए सवाल

शिमला,संजू-:शिमला में आयोजित एक मीडिया संवाद कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर कई मुद्दों को लेकर सवाल उठाए।उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा स्थिति को देखकर स्पष्ट होता है कि सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा करने में...

हिमाचल में इस बार मानसून रहेगा कमजोर! मौसम विभाग ने जताई सामान्य से कम बारिश की संभावना

शिमल-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के आगमन को लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ने लगी है।पिछले वर्षों में भारी बारिश और प्राकृतिक आपदाओं ने प्रदेश को गंभीर नुकसान पहुंचाया था,जिसके चलते इस बार भी लोग मौसम विभाग के पूर्वानुमानों पर नजर बनाए हुए हैं।हालांकि राहत की बात यह है कि इस वर्ष मानसून अपेक्षाकृत कमजोर रहने के...

भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने आंधी प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाई राहत, पीने के पानी की करवाई व्यवस्था

अमृतसर,12 जून:बीती शाम आई तेज आंधी के कारण हल्का उत्तरी क्षेत्र के कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ।कई स्थानों पर पेड़ गिर गए,जबकि बिजली के खंभों को भी क्षति पहुंची,जिससे अनेक क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।बिजली बाधित होने के कारण लोगों को पीने के पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ा और...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.