गांधी के बड़बोले बोलो से आहत बल्ह विधानसभा की जनता, बोले हमें नहीं चाहिए ऐसा नेता

मंडी, धर्मवीर – मंडी जिला के बल्ह विधानसभा से भाजपा विधायक इंद्र सिंह गांधी के बड़बोले बयानों से आहत होकर उनके क्षेत्र की जनता ने उनसे किनारा करने के संकेत दे दिए हैं। आरोप है कि बल्ह विधायक मीडिया में लगातार ऐसी टिप्पणियां कर रहे है, जिससे बल्ह के जनता की चारों आरो जग हंसाई हो रही है। इनका कहना है कई बार वे विधायक से मिलकर इस तरह की बयानबाजी न करने का भी आग्रह कर चुके हैं। इसके बावजूद भी विधायक अपनी हरकतों से सबक नहीं ले रहे हैं। क्षेत्र के विश्वकर्मी समाज की जनता ने आज खुले तौर पर विधायक की इन टिप्पणियों का विरोध करते हुए उनके प्रतिनिधित्व पर भी सवाल उठाए हैं।
मंडी में बैठक के उपरांत प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए हिमाचल विश्वकर्मी विकास सभा के अध्यक्ष महंत राम भारद्वाज ने कहा कि विधायक पिछले 10 सालों में बिना कोई विकास कार्य करवाए बेतुकी बयानबाजी कर सुर्खियों में बने हुए हैं। विधायक कभी कहतें है कि उनके 32 दांत है तो कभी कहते हैं उनके पास 40 गोलियां है। वहीं अब विधायक इंद्र सिंह गांधी अपने ऐसे बयानों से सूबे के सीएम को भी बख्श रहे हैं। विधायक की इन हरकतों के कारण आज बल्ह विधानसभा विकास की राह से कोसों दूर हो गया है। आज उनके क्षेत्र की जनता पानी की बूंद बूंद के लिए तरह रही है। जबकि उन्हीं की सरकार का हर घर नल, हर घर जल का नारा है । उन्होंने प्रेस वार्ता के माध्यम से स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि यदि विधायक इंद्र सिंह गांधी अपने क्षेत्र की आवाज नहीं बन सकते हैं तो बल्ह की जनता को गांधी जैसे नेताओं कोई जरूरत नहीं है। उन्हें बल्ह के प्रतिनिधित्व के लिए ऐसे नेता चाहिए जो क्षेत्र को विकास पथ ले जाए, ना कि अनाप-शनाप बयानबाजी से बल्ह की जनता को भी शर्मिंदा करे। इस मौके पर हिप्र. विश्वकर्मी विकास सभा के महासचिव ठाकुर दास, वित्त सचिव देवकी नंदन, उप सलाहकार हरि सिंह, कानूनी सलाहकार राजेंद्र कुमार सहित अन्य भी मौजूद रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की पहल, एमडब्ल्यूबी ने बांटी 10-10 लाख की बीमा पॉलिसियां

जगाधरी (यमुनानगर)-: पत्रकारों और उनके परिवारों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) की यमुनानगर जिला इकाई ने महत्वपूर्ण पहल की।शुक्रवार को मुख्य पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, जगाधरी में आयोजित कार्यक्रम में जिले के पत्रकारों को संगठन की ओर से निशुल्क 10-10 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा पॉलिसियां...

वंदे मातरम पर हिमाचल विधानसभा में घमासान, 11 मिनट में स्थगित हुआ मानसून सत्र का पहला दिन

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले ही दिन राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। सदन में जमकर हंगामा हुआ और स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कार्यवाही शुरू होने के महज 11 मिनट बाद ही विधानसभा अध्यक्ष को सदन स्थगित करना पड़ा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर राष्ट्रीय...

मानसून सत्र के पहले दिन रोजगार पर संग्राम, भाजपा का प्रदर्शन.

शिमला,संजू-:शिमला में 14वीं हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत के साथ ही रोजगार के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर में बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने...

191 देशों की साइकिल यात्रा पूरी कर हमीरपुर पहुंचे सोमेन देबनाथ, साझा किए संघर्ष और अनुभव

हमीरपुर,अरविंद-:पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी और साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं।बुधवार को उनका सफर हमीरपुर पहुंचा। यहां उन्होंने एडीसी हमीरपुर अभिषेक गर्ग और एसपी बलबीर सिंह ठाकुर से मुलाकात की और करीब दो दशक लंबी अपनी विश्व साइकिल यात्रा के दौरान सामने...

नौतोड़ के 20 हजार मामले लंबित, जल्द मंजूरी के लिए राज्यपाल से मिलेगी गुहार

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में नौतोड़ भूमि के करीब 20 हजार मामले लंबे समय से लंबित हैं।इन मामलों को मंजूरी दिलाने के लिए जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने राज्यपाल से जल्द हस्तक्षेप की मांग की है।उनका कहना है कि नौतोड़ का लाभ उन लोगों को मिलना है,जिनके पास 20 बीघा से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.