महिला बौद्ध भिक्षु की हत्या की गुत्थी सुलझी, क्षेत्र के 20 और 23 वर्षीय तीन युवक गिरफ्तार

मंडी,3 अप्रैल – बल्ह थाना क्षेत्र के तहत पड़ने वाले रिवालसर के सरकीधार में ठीक एक माह पहले हुए महिला बौद्ध भिक्षू बलाइंड मर्डर केस की गुत्थी को मंडी पुलिस ने सुलझा लिया है। बल्ह क्षेत्र के ही तीन युवकों ने लूटपाट के इदारे से इस वारदात को अंजाम दिया था। जिनमें एक आरोपी गगन शर्मा सरकीधार का ही रहने वाला है। जिसे एसआईटी ने बीती शाम को कल्लू जिला के कसोल से गिरफ्तार किया है, वहीं अन्य दोनों आरोपियों को टीम ने उनके घरों से शुक्रवार दोपहर को दबोचा है। मोबाइल डंप डाटा और टोल बैरियर से मिले सुराग के आधार पर पुलिस इनके गिरेबान तक पहुंचने में सफल हुई है। पुलिस को  इस मामले में अन्य गिरफ्तारियां होने की भी संभावना है। इस आधार पर भी मंडी पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार बीते महीने 3 मार्च की रात को रिवालसर के सरकीधार में स्थित बौध मठानुयाइयों की गुफा में इन आरोपियों ने लूटपाट के बाद महिला बौद्ध भिक्षु को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात की सूचना पुलिस टीम को दूसरी दिन मिली, जिसके बाद रिवालासर चौकी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाई शुरू की। इस दौरान एसएफएल की टीम ने भी मौके से कई अहम साक्ष्य जुटाए है। मृतक महिला 78 वर्षीय आरजे शोकी थी, जो कई सालों से इस गुफा में रह रही थी। यह गुफा बौद्ध मठानुयायियों का धार्मिक आस्था का केंद्र भी है और यहां वर्ष भर बौद्ध मठानुयायियों का तांता लगा रहता है।
बीती रात और शुक्रवार दोपहर को तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद एसपी मंडी विनोद कुमार और एएसपी अभिमन्यू वर्मा ने इस मामले से पर्दा उठाते हुए मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि वारदात को अंजाम देने के लिए इन युवकों ने तेजधार हथियार का इस्तेमाल किया है। जिसकी बरामदगी होना अभी बाकी है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि लूटपाट के इरादे से यह युवक वहां पहुंचे थे और उक्त बुजुर्ग महिला ने जब विरोध किया तो इन्होंने बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। इन आरोपी युवकों की पहचान 23 वर्षीय गगन शर्मा निवासी सरकी धार, 20 वर्षीय गौरव शर्मा निवासी सैल खाबू, और 23 वर्षीय गौरव शर्मा निवासी मझयाठल नेरचौक बल्ह के रूप में हुई है। पुलिस तफ्तीश में यह बात भी सामने आयी है यहां गगन शर्मा की दादी दूध लेकर पहुंचाती है और इनका पूरा परिवार सरकी धार का ही रहने वाले हैं। तीनों में से एक युवक भी पढ़ाई भी कर रहा है और तीनों दोस्त हैं या रिस्तेदार, इसकी जांच होना भी अभी बाकी है।
एसपी मंडी ने बताया कि पुलिस के लिए यह मामला पूरी तरह से बलांइड था, क्योंकि पुलिस को मौके से कोई ठोस सबूत नहीं मिल पाए थे। जिसके बाद डीएसी दिनेश कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया और मोबाइल के डंप डेटा को आधार बनाकर जांच को आगे बढ़ाया गया। टोल बेरियर से मिले सुराग से पुलिस ने हिमाचल से चंडीगढ़ तक जगह-जगह छापेमारी की। इस हत्याकांड का एक आरोपी गगन शर्मा पहले चंडीगढ़ की ओर फरार हो गया था, जिसके बाद उसकी लोकशन कुल्लू जिला में ट्रेस की गई। बीती शाम को एसआईटी की टीम ने उसे कसोल से गिरफतार किया और आज दो अन्य आरोपी युवकों की भी उनके घरों से गिरफतार कर लिया है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच को आगे बढ़ा रही है। पुलिस रिमांड के दौरान अन्य खुलासे सामने आ सकते हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.