Google Pay का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए बड़ा झटका ! अब इस चीज के भी अलग से कटेंगे पैसे

दिल्ली (एकता): Internet और Smartphone का आज के समय में तेजी से इस्तेमाल हो रहा है। पैसों के लेन-देन और खरीदारी में भी लोगों को काफी राहत मिली है। अब ज्यादातर लोग कैश की जगह ऑनलाइन पेमेंट ही करते हैं।

आजकल कोई भी अपने पास पैसे रखने की टेंशन नहीं लेता। वैसे तो डिजिटल पेमेंट के लिए आज Phone Pay, Google Pay, UPI, Paytm जैसे कई प्लेटफॉर्म मौजूद है। लेकिन गूगल पे अपने यूजर्स को ऑनलाइन पेमेंट के लिए कई तरह के सिक्योरिटी फीचर्स देता है। Google Pay पर बस एक टैप कर अपना मोबाइल रीचार्ज करें और हर महीने के अपने बिलों का भुगतान कर सकते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग के साथ-साथ आप पिछले लेन-देन का इतिहास देख सकते हैं, ताकि पता चल सके कि कब और किससे लेन-देन हुआ है। डिजिटल पेमेंट हमें सुविधा तो देता है लेकिन इसे इस्तेमाल करने के दौरान हमें काफी सावधानी भी बरतनी चाहिए। हाल ही में Google Pay का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए अच्छी खबर नहीं है।

बता दें कि अब मोबाइल रिचार्ज के लिए गूगल पे अलग से पैसे लेगा। लोगों को हैरानी हो रही है कि अब हमें एक्स्ट्रा शुल्क देना पड़ेगा। पिछले कुछ में समय में डिजिटल पेमेंट का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। भारत में Google Pay के यूजर्स ने दावा किया है कि अब इस पर कन्वीनियंस फीस के नाम पर पैसे लेना शुरू कर दिया है। हालांकि गूगल ने इसकी अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

खास बात यह है कि Phone Pay और Paytm पहले से  ही इसका अलग चार्ज ले रहे हैं। हालांकि गूगल ने पहले ही कहा था कि मोबाइल रिचार्ज हमेशा फ्री रहेगा। इसके लिए कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। लेकिन कई यूजर्स ने देखा है कि कैसे जियो के 749 रुपए वाले रिचार्ज के लिए गूगल पे 752 रुपए ले रहा है, जिसमें 3 रुपए कन्वीनियंस चार्ज के रूप में जुड़ गया है। यह Convenience Fee App से यूपीआई और कार्ड दोनों पेमेंट मोड में देनी होगी। खास बात यह है कि अब 100 रुपए या इससे कम के रिचार्ज पर कोई अलग से फीस नहीं देनी होगी।

गूगल पे से हम क्या-क्या कर सकते हैं?

आप मोबाइल डिवाइस पर Google Pay इस्तेमाल करके, भारत में कहीं भी रह रहे अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को पैसे भेज सकते हैं। इसके लिए आपके पास इंटरनेट कनेक्शन, किसी भारतीय बैंक में खाता, और भारतीय फ़ोन नंबर होना ज़रूरी है।

गूगल पे की लिमिट कितनी है?

Google Pay भी एक पुराना मनी ट्रांसफर एप है, जो काफी आसान है। क्योंकि बहुत सारे यूजर्स रेगुलर बेसिस पर इसका इस्तेमाल करते हैं। आप इस ऐप की मदद से मैक्सिमम ₹100000 भेज सकते हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

गुरुग्राम में 20 एकड़ में बनेगा विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर, आधुनिक तकनीक और इंजीनियरिंग का होगा संगम

चंडीगढ़। हरियाणा के गुरुग्राम में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर विकसित किया जाएगा। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह केंद्र तकनीक, आधुनिक इंजीनियरिंग और बेहतर प्रबंधन का संगम होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विदेश दौरे के दौरान कन्वेंशन सेंटर के निर्माण और संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं का अध्ययन किया तथा अंतरराष्ट्रीय...

सांसद कुमारी सैलजा का भाजपा सरकार पर तीखा हमला, बोलीं—जनता का भरोसा टूटा, चुनाव में कांग्रेस की होगी वापसी

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल पहुंचीं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं सांसद कुमारी सैलजा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा को सत्ता में आए कई वर्ष हो चुके हैं, लेकिन आम जनता की समस्याओं का समाधान आज तक नहीं हो पाया है। किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और गरीब लगातार महंगाई...

जेपी नड्डा का दो दिवसीय हिमाचल दौरा, एम्स बिलासपुर के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

बिलासपुर -:केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा 5 अक्तूबर को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर पहुंचेंगे। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान वह 6 अक्तूबर को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह में बतौर प्रमुख अतिथि शामिल होंगे। उनके दौरे को लेकर तैयार कार्यक्रम के...
CM Sukhwinder Singh

हिमाचल कैबिनेट की बैठक टली, सोमवार को तय होगी नई तारीख

शिमला-:हिमाचल प्रदेश सरकार की पांच अक्तूबर को प्रस्तावित मंत्रिमंडल की बैठक अब निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नहीं होगी। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से बैठक स्थगित किए जाने की पुष्टि की गई है।विभाग के अनुसार कैबिनेट की बैठक अगले सप्ताह आयोजित की जाएगी, लेकिन इसकी नई तारीख का आधिकारिक ऐलान सोमवार को किया जाएगा।सरकार की...

सिंगापुर में दिखी हरियाणा और छत्तीसगढ़ की एकता की अनूठी तस्वीर, दोनों मुख्यमंत्रियों ने साथ की यात्रा

चंडीगढ़-:सिंगापुर में हरियाणा और छत्तीसगढ़ के बीच आपसी एकता,सौहार्द और सहयोग की एक अनूठी तस्वीर देखने को मिली। यहां दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने एक साथ यात्रा कर आपसी समन्वय और बेहतर तालमेल का संदेश दिया। इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। यात्रा के दौरान हरियाणा और छत्तीसगढ़...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.