विधानसभा चुनाव 2023: राजस्थान में आम जनता के लिए छपवाया ये अनोखा निमंत्रण पत्र, जमकर हो रहा वायरल 

राजस्थान (एकता): राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में सभी 200 सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं। आज 25 नंवबर को इसकी अगली वोटिंग हो रही है और 3 दिसंबर को वोटों की गिनती की जाएगी। हाल ही में चुनावों के चलते राजस्थान में जोधपुर जिला प्रशासन ने आम जनता के लिए अनोखा निमंत्रण पत्र  छपवाया है। आपको देखकर हैरानी होगी कि यह पत्र देखने में बिल्कुल शादी के कार्ड जैसा लगता है और यह कार्ड सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि प्रदेश में 5.25 करोड़ मतदाता है। जो कि अपनी वोट का प्रयोग कर रहे हैं। 5 दिसंबर तक चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी।

Voters से किया गया ये निवेदन

जानकारी के मुताबिक अधिकारियों ने निमंत्रण पत्र में जनता से अपील की… भेज रहे हैं स्नेह निमंत्रण, मतदाता तुम्हें बुलाने को, 25 नवंबर भूल न जाना, वोट डालने आने को। पत्र में मतदान का समय 25 नवंबर शनिवार सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। कार्ड में केवाईसी एप के बारे में भी जानकारी दी गई है। वहीं, दूसरी तरफ पोलिंग बूथ की जानकारी के लिए वोटर हेल्पलाइन एप की भी वह जानकारी ले सकते हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर विपुल गोयल का पलटवार,बोले-‘पहले अपने अंदर झांको,फिर CM सैनी पर सवाल उठाओ’

फरीदाबाद-:हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लेकर दिए बयानों पर पलटवार किया है। फरीदाबाद के गांव बुढैना में संकल्प सेवा अभियान के दौरान पहुंचे विपुल गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार जनता के हित में काम कर रहे हैं। उन्होंने दीपेंद्र...

मसीयाणा में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का हिस्सा भरभराकर गिरा, आठ मजदूर घायल

हमीरपुर,अरविंद-:हमीरपुर जिले में मटौर-शिमला फोरलेन परियोजना के तहत मसीयाणा के पास हथली खड्ड पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा शुक्रवार को अचानक भरभराकर गिर गया।हादसे के समय पुल पर करीब आठ मजदूर काम कर रहे थे।पुल का हिस्सा गिरने से मजदूर लगभग 100 फीट नीचे खाई में जा गिरे,जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।हादसे में...

जांगलिक सड़क दस दिन में बहाल करने के निर्देश, पुल निर्माण को चार करोड़ अतिरिक्त

शिमला-मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान तांगणू-जांगलिक पंचायत क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने हाल में हुए भूस्खलन के कारण बाधित जांगलिक सड़क का निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया।मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जांगलिक सड़क को दस दिन के भीतर यातायात के लिए...

निर्वासित तिब्बती सरकार के प्रधानमंत्री पेंपा सेरिंग बोले गांधी के अहिंसा के रास्ते पर आगे बढ़ रहा तिब्बती संघर्ष

धर्मशाला | राहुल चावला-:निर्वासित तिब्बती संसद परिसर के बाहर शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर निर्वासित तिब्बती सरकार के प्रधानमंत्री पेंपा सेरिंग सहित सरकार के मंत्री और सांसद मौजूद रहे। प्रधानमंत्री पेंपा सेरिंग ने महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद तिब्बती सरकार के...

दूध कारोबार बंद रखने के आह्वान के बीच फरीदाबाद में सप्लाई सामान्य

फरीदाबाद-:हरियाणा में दूध की खरीद-बिक्री और सप्लाई बंद रखने के आह्वान के बीच फरीदाबाद से राहत की खबर है। सिरसा में हुई महापंचायत के बाद 1 से 3 अक्टूबर तक दूध का कारोबार बंद रखने की अपील की गई है। इसके चलते प्रदेश के कई इलाकों में दूध की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका है।...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.