राजस्थान (एकता): राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में सभी 200 सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं। आज 25 नंवबर को इसकी अगली वोटिंग हो रही है और 3 दिसंबर को वोटों की गिनती की जाएगी। हाल ही में चुनावों के चलते राजस्थान में जोधपुर जिला प्रशासन ने आम जनता के लिए अनोखा निमंत्रण पत्र छपवाया है। आपको देखकर हैरानी होगी कि यह पत्र देखने में बिल्कुल शादी के कार्ड जैसा लगता है और यह कार्ड सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि प्रदेश में 5.25 करोड़ मतदाता है। जो कि अपनी वोट का प्रयोग कर रहे हैं। 5 दिसंबर तक चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी।
Voters से किया गया ये निवेदन
जानकारी के मुताबिक अधिकारियों ने निमंत्रण पत्र में जनता से अपील की… भेज रहे हैं स्नेह निमंत्रण, मतदाता तुम्हें बुलाने को, 25 नवंबर भूल न जाना, वोट डालने आने को। पत्र में मतदान का समय 25 नवंबर शनिवार सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। कार्ड में केवाईसी एप के बारे में भी जानकारी दी गई है। वहीं, दूसरी तरफ पोलिंग बूथ की जानकारी के लिए वोटर हेल्पलाइन एप की भी वह जानकारी ले सकते हैं।
