/ Oct 14, 2026

शिमला में महिला आरक्षण को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस पर साधा निशाना

शिमला, संजू -:महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ अपना विरोध तेज करते हुए सड़कों पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आज शिमला में भाजपा महिला मोर्चा ने जन आक्रोश पदयात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।शहर के चौड़ा मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और महिला आरक्षण के समर्थन में आवाज बुलंद की। इस दौरान कई वरिष्ठ भाजपा नेता भी मौजूद रहे, जिनमें जयराम ठाकुर, श्रीकांत शर्मा, संजय टंडन, राजीव बिंदल और सांसद सुरेश कश्यप शामिल थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्षों से सभी राजनीतिक दल महिलाओं को आरक्षण देने की बात करते रहे हैं, लेकिन इसे वास्तविकता में बदलने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2023 में यह विधेयक संसद के दोनों सदनों में पारित हुआ, लेकिन इसे लागू करने में अनावश्यक देरी की जा रही है।जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने इस विधेयक का विरोध किया और उसके तर्क तथ्यों पर आधारित नहीं थे। उन्होंने विशेष रूप से राहुल गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने लोकसभा में गंभीर चर्चा की बजाय भ्रामक बातें रखीं, जिससे इस महत्वपूर्ण बिल को आगे बढ़ाने में बाधा आई।उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के वादे भी पूरे नहीं किए गए। उनके अनुसार, कांग्रेस सरकार ने महिलाओं को 1500 रुपये मासिक देने की गारंटी दी थी, लेकिन वर्षों बीत जाने के बावजूद यह वादा अधूरा है।जयराम ठाकुर ने विश्वास जताया कि आने वाले पंचायत और विधानसभा चुनावों में महिलाएं निर्णायक भूमिका निभाएंगी और प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चार महीने से बेरोजगार तहबाजारियों का सरकार को अल्टीमेटम, काले झंडे दिखाकर विरोध करने की चेतावनी

शिमला/संजू-:शिमला के लोअर बाजार से तहबाजारियों को हटाए जाने के बाद अब रोजगार का संकट गहराता जा रहा है। पिछले चार महीनों से आजीविका प्रभावित होने से परेशान तहबाजारियों ने अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है। इसी सिलसिले में तहबाजारी यूनियन के सदस्य नगर निगम के उपमहापौर कार्यालय पहुंचे और...

हमीरपुर की सभी पंचायतों में लगेंगे रूफटॉप सोलर प्लांट, 135 पंचायतों ने जमा करवाया फंड

हमीरपुर,अरविंद-:जिला हमीरपुर में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए अब सभी ग्राम पंचायत भवनों की छतों पर रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित किए जाएंगे।जिला प्रशासन ने इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया है।जिले की कुल 248 ग्राम पंचायतों को सौर ऊर्जा से जोड़ने की योजना है।इनमें से अब तक 135 पंचायतों ने रूफटॉप सोलर...

हिमाचल के शहद से बनेगा मीड, मधुमक्खी पालकों के लिए खुलेंगे कमाई के नए रास्ते

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में मधुमक्खी पालन से जुड़े किसानों और ग्रामीण परिवारों के लिए शहद की बिक्री लंबे समय से एक बड़ी चुनौती रही है।बाजार में कीमतों का उतार-चढ़ाव, बिचौलियों पर निर्भरता और उत्पाद की बिक्री को लेकर अनिश्चितता के कारण कई बार मधुमक्खी पालकों को उनकी मेहनत के अनुरूप लाभ नहीं मिल पाता।अब प्रदेश...

IIT मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर आ रही टैक्सी में भड़की आग, चालक समेत सभी ने कूदकर बचाई जान

मंडी,धर्मवीर-:आईआईटी मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर मंडी शहर की ओर आ रही एक अल्टो टैक्सी में बुधवार शाम अचानक आग लग गई।घटना कटिंडी के पास पेश आई,जहां आग की लपटें उठती देख टैक्सी चालक और उसमें सवार सभी छह प्रशिक्षु तुरंत वाहन से बाहर निकल आए।उनकी सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।गनीमत रही कि...

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.