/ Jun 20, 2026

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लूटकांड: चौथा आरोपी गिरफ्तार, 11.30 लाख रुपये बरामद

फरीदाबाद-:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 12 अप्रैल को हुई 12 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने मामले के चौथे आरोपी रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 11.30 लाख रुपये और एक बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता अंकित (चावला कॉलोनी निवासी) ने बताया था कि उसने 12 लाख रुपये दिल्ली भिजवाने के लिए प्रहलाद को दिए थे। प्रहलाद एक रैपिडो चालक के साथ पैसे लेकर निकला था, लेकिन रास्ते में सेक्टर-9 के पास तीन मोटरसाइकिल सवारों ने चाकू की नोक पर उससे नकदी लूट ली।जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने पहले से ही इस वारदात की योजना बनाई थी। पूछताछ में आरोपी रवि कुमार ने बताया कि उसके साथी मनोज को प्रहलाद की गतिविधियों और पैसे ले जाने की जानकारी थी। इसी आधार पर उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की साजिश रची।घटना के दिन आरोपी दो मोटरसाइकिलों पर पहुंचे और प्रहलाद को रोककर नकदी लूटकर फरार हो गए। वारदात के बाद सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ क्षेत्र की ओर भाग गए।पुलिस ने बताया कि इस मामले में अन्य आरोपियों—नितेश, गौतम और मनोज—को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। अब गिरफ्तार किए गए आरोपी को भी अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

घुसपैठियों के लिए भारत में कोई जगह नहीं, वोटर लिस्ट शुद्धिकरण जरूरी : कृष्णपाल गुर्जर

हथीन-:केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश में घुसपैठियों के लिए कोई स्थान नहीं है और मतदाता सूची को शुद्ध एवं पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट में समय-समय पर सुधार करना लोकतंत्र की मजबूती के लिए...

आने वाले वक़्त में बढ़ने वाली है लोक निर्माण विभाग की भूमिका, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा बयान

शिमला,संजू-:शनिवार को शिमला के पीटरहॉफ होटल में आयोजित नॉर्दर्न जोन काउंसिल की बैठक के दूसरे दिन इंटर-स्टेट इंटरेक्टिव आयोजित हुआ।इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नॉर्दन जोनल काउंसिल की बैठक में साझा विकास योजना का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का लोक निर्माण विभाग अब केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं रहेगा,बल्कि भविष्य...

पूर्व जयराम सरकार और उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश हित के खिलाफ केंद्र के आगे टेके घुटने – जगत सिंह नेगी

शिमला,संजू-हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं।राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि सरकार पूरी तरह सतर्क है और विभिन्न विभागों को पहले से ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं।उन्होंने बताया कि हाल ही में...

कांगड़ा के सरकारी स्कूलों की हकीकत आई सामने, सामाजिक अंकेक्षण में शिक्षा व्यवस्था की कई खामियां उजागर

धर्मशाला/राहुल चावला-:हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में संचालित सरकारी विद्यालयों की स्थिति को लेकर किए गए सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) ने शिक्षा व्यवस्था की कई गंभीर कमियों को उजागर किया है।सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) के तहत संचालित स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं, छात्र सुरक्षा और शैक्षणिक गुणवत्ता से जुड़े कई चिंताजनक तथ्य सामने आए...

एयरो सिटी में करंट लगने से प्रवासी मजदूर की मौत, विभागीय लापरवाही के खिलाफ पार्षद ने किया रोष प्रदर्शन

मोहाली-:एयरो सिटी के सी-ब्लॉक में शुक्रवार को करंट लगने से एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई।हादसे के बाद क्षेत्र के पार्षद हरविंदर सिंह ने लोगों को साथ लेकर बिजली विभाग और स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भारी रोष प्रदर्शन किया।पार्षद हरविंदर सिंह ने विभागीय लापरवाही को हादसे का प्रमुख...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.