महिला आरक्षण पर सियासत तेज: हर्षवर्धन चौहान ने भाजपा पर लगाए “नौटंकी और ड्रामा” के आरोप

शिमला -:महिला आरक्षण को लेकर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन और रैलियां करने के बाद अब कांग्रेस ने पलटवार किया है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने भाजपा के रुख को “नौटंकी और ड्रामा” करार देते हुए उसके इरादों पर सवाल खड़े किए हैं।
हाल ही में शिमला में भाजपा द्वारा आक्रोश रैली निकाली गई, जिसमें कांग्रेस पर महिलाओं के साथ विश्वासघात करने के आरोप लगाए गए।
 इस पर प्रतिक्रिया देते हुए हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि भाजपा खुद को महिलाओं की सबसे बड़ी हितैषी दिखाने की कोशिश कर रही है, जबकि हकीकत इससे अलग है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि भाजपा वास्तव में महिलाओं के हितों के प्रति गंभीर होती, तो अपने 46 साल के इतिहास में एक भी महिला को राष्ट्रीय अध्यक्ष क्यों नहीं बनाया गया।चौहान ने कहा कि महिला आरक्षण बिल को सबसे पहले 1997 में कांग्रेस सरकार द्वारा लोकसभा में पेश किया गया था, जिसका उस समय भाजपा ने विरोध किया था। उन्होंने यह भी कहा कि 2023 में जब यह बिल दोबारा लाया गया, तो सभी दलों ने इसे सर्वसम्मति से पास किया, लेकिन इसे तत्काल लागू नहीं किया गया और 2029 के लोकसभा चुनाव तक टाल दिया गया।
उनके अनुसार, भाजपा ने आगामी चुनावों को देखते हुए इस मुद्दे को फिर से उठाया है और डीलिमिटेशन व सीटों में बढ़ोतरी जैसे विषयों को जोड़कर इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश की है। चौहान ने आरोप लगाया कि भाजपा को पहले से ही पता था कि इस बिल को पास कराने के लिए दो-तिहाई बहुमत की जरूरत होती है, जो उसके पास नहीं है, बावजूद इसके वह इसे चुनावी फायदे के लिए इस्तेमाल कर रही है।उन्होंने यह भी कहा कि शिमला में हुए भाजपा के प्रदर्शन में पहली बार महिलाओं को मंच पर प्रमुखता दी गई, जो पहले कभी देखने को नहीं मिला। उनके मुताबिक, यह केवल सहानुभूति हासिल करने की कोशिश है, न कि महिलाओं को वास्तविक अधिकार देने की मंशा।
चौहान ने कांग्रेस का पक्ष रखते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने तीन महिलाओं को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है, जबकि भाजपा ने दशकों में ऐसा कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने भाजपा से सवाल किया कि यदि वह महिलाओं की इतनी बड़ी समर्थक है, तो उन्हें पार्टी के उच्च पदों पर स्थान क्यों नहीं दिया जाता।उन्होंने निष्कर्ष में कहा कि भाजपा का पूरा अभियान केवल चुनावी रणनीति का हिस्सा है और इसका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना नहीं, बल्कि राजनीतिक लाभ हासिल करना है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बादलों ने दी लू से राहत, उमस ने बढ़ाई परेशानी; छबीलों से मिल रहा सुकून

अंबाला-:अंबाला में पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है।बादल छाने और हल्की बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी और लू से काफी राहत मिली है।जहां कुछ दिन पहले तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं अब यह 36 से 38 डिग्री के बीच बना हुआ है।हालांकि उमस...

फेसबुक फ्रेंडशिप के जाल में फंसाकर 8.75 लाख की ठगी, साइबर पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा

कैथल-:सोशल मीडिया पर विदेशी महिला बनकर दोस्ती करने और भारत आने के बहाने एक वरिष्ठ नागरिक से 8.75 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का कैथल साइबर क्राइम थाना ने भंडाफोड़ किया है।पुलिस ने इस मामले में दो नाइजीरियाई नागरिकों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस जांच के अनुसार फरवरी 2025...

मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचे पंजाब सीएम भगवंत मान का परिवार, विशेष पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

चिंतपूर्णी,विकास-:हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां श्री चिंतपूर्णी मंदिर में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के परिवार ने पहुंचकर माता रानी के चरणों में शीश नवाया और विशेष पूजा-अर्चना की।इस दौरान मुख्यमंत्री की माता हरपाल कौर तथा उनकी पत्नी डॉ.गुरप्रीत कौर ने श्रद्धा भाव से मां चिंतपूर्णी के दर्शन कर प्रदेश और परिवार की सुख-समृद्धि...

जेपी नड्डा प्रदेश हितों की पैरवी करने में रहे कमजोर, जनता को नहीं मिला डबल इंजन का लाभ : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें लंबे समय बाद अपने गृह प्रदेश हिमाचल की याद आई है।उन्होंने कहा कि नड्डा को राजनीतिक बयानबाजी करने के बजाय केंद्र सरकार के समक्ष हिमाचल प्रदेश के हितों और अधिकारों की मजबूती से पैरवी करनी...

महाराणा प्रताप जयंती पर फिर उठी स्वर्ण आयोग के गठन की मांग

मंडी,धर्मवीर-:महाराण प्रताप जयंती पर छोटी काशी मंडी के सेरी मंच पर हिमाचल प्रदेश राजपूत महासभा द्वारा भव्य समारोह का आयोजन किया गया जिसमें अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संयोजक बचन सिंह राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।इसके अलावा समारोह में ब्राह्मण सभा,महाजन सभा,खत्री सभा, आहलुवालिया सभा,सिक्ख संगत और राजपूत सभा की अन्य इकाईयों से आए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.