अक्षय शर्मा ने राज्यसभा सांसदों का किया स्वागत, भाजपा को मिली मजबूती

अमृतसर-: अमृतसर हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए सात राज्यसभा सांसदों का हार्दिक स्वागत करते हुए इसे जनहित, विकास और राष्ट्रहित की राजनीति को मजबूती देने वाला कदम बताया। उन्होंने कहा कि इन नेताओं का भाजपा से जुड़ना इस बात का संकेत है कि देश और पंजाब की बेहतरी के लिए समर्पित लोग अब विकासवादी सोच के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं वहीं इस स्थानांतरण ने आप की कुशासन की नीति को भी जाहिर किया है।
अक्षय शर्मा ने कहा कि इन सांसदों ने सही समय पर एक ऐसी राजनीतिक विचारधारा को चुना है, जो देशहित, सुशासन और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि भाजपा आज देश की सबसे भरोसेमंद राजनीतिक शक्ति के रूप में उभरी है, जिसके नेतृत्व में हर वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर काम हो रहा है।उन्होंने कहा कि पंजाब में लोगों की अपेक्षाएं अब नई दिशा और मजबूत नेतृत्व की ओर हैं। राज्यसभा सांसदों का भाजपा में शामिल होना इसी विश्वास को और मजबूत करता है। जब जनहित को प्राथमिकता नहीं मिलती, तो संवेदनशील और ईमानदार लोग बेहतर विकल्प चुनते हैं, और इन सांसदों का निर्णय उसी सोच को दर्शाता है।
अक्षय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुरक्षा और सुशासन के नए आयाम स्थापित किए हैं। यही कारण है कि विभिन्न क्षेत्रों से लोग भाजपा की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर उससे जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में भी भाजपा सकारात्मक बदलाव की मजबूत आधारशिला रख रही है।उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले 2027 विधानसभा चुनावों में पंजाब की जनता विकास, पारदर्शिता और जनसेवा के पक्ष में अपना समर्थन देगी। भाजपा के नेतृत्व में प्रदेश में रोजगार, किसानों के हित, बेहतर कानून-व्यवस्था और बुनियादी विकास को नई गति मिलेगी।अक्षय शर्मा ने कहा कि सातों सांसदों का भाजपा में स्वागत केवल राजनीतिक औपचारिकता नहीं, बल्कि पंजाब के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सकारात्मक कदम है। उन्होंने कहा कि यह जुड़ाव आने वाले समय में पंजाब को नई दिशा और विकास की नई रफ्तार देने में अहम भूमिका निभाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बादलों ने दी लू से राहत, उमस ने बढ़ाई परेशानी; छबीलों से मिल रहा सुकून

अंबाला-:अंबाला में पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है।बादल छाने और हल्की बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी और लू से काफी राहत मिली है।जहां कुछ दिन पहले तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं अब यह 36 से 38 डिग्री के बीच बना हुआ है।हालांकि उमस...

फेसबुक फ्रेंडशिप के जाल में फंसाकर 8.75 लाख की ठगी, साइबर पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा

कैथल-:सोशल मीडिया पर विदेशी महिला बनकर दोस्ती करने और भारत आने के बहाने एक वरिष्ठ नागरिक से 8.75 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का कैथल साइबर क्राइम थाना ने भंडाफोड़ किया है।पुलिस ने इस मामले में दो नाइजीरियाई नागरिकों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस जांच के अनुसार फरवरी 2025...

मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचे पंजाब सीएम भगवंत मान का परिवार, विशेष पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

चिंतपूर्णी,विकास-:हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां श्री चिंतपूर्णी मंदिर में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के परिवार ने पहुंचकर माता रानी के चरणों में शीश नवाया और विशेष पूजा-अर्चना की।इस दौरान मुख्यमंत्री की माता हरपाल कौर तथा उनकी पत्नी डॉ.गुरप्रीत कौर ने श्रद्धा भाव से मां चिंतपूर्णी के दर्शन कर प्रदेश और परिवार की सुख-समृद्धि...

जेपी नड्डा प्रदेश हितों की पैरवी करने में रहे कमजोर, जनता को नहीं मिला डबल इंजन का लाभ : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें लंबे समय बाद अपने गृह प्रदेश हिमाचल की याद आई है।उन्होंने कहा कि नड्डा को राजनीतिक बयानबाजी करने के बजाय केंद्र सरकार के समक्ष हिमाचल प्रदेश के हितों और अधिकारों की मजबूती से पैरवी करनी...

महाराणा प्रताप जयंती पर फिर उठी स्वर्ण आयोग के गठन की मांग

मंडी,धर्मवीर-:महाराण प्रताप जयंती पर छोटी काशी मंडी के सेरी मंच पर हिमाचल प्रदेश राजपूत महासभा द्वारा भव्य समारोह का आयोजन किया गया जिसमें अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संयोजक बचन सिंह राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।इसके अलावा समारोह में ब्राह्मण सभा,महाजन सभा,खत्री सभा, आहलुवालिया सभा,सिक्ख संगत और राजपूत सभा की अन्य इकाईयों से आए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.