/ Nov 25, 2026

जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग: हरियाणा को हरा सेमीफाइनल में राजस्थान

समर न्यूज | पंचकूला-:शहीद पत्रकारों की स्मृति को समर्पित ‘जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग’ टूर्नामेंट का आयोजन यूनाइटेड प्रेस क्लब और जर्नलिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में ताऊ देवी लाल स्टेडियम पंचकूला में किया जा रहा है। जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग  के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में राजस्थान ने हरियाणा को 38 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। यह मुकाबला पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में खेला गया, जहां राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए। जवाब में हरियाणा की टीम 17.4 ओवर में 151 रन पर ऑलआउट हो गई।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की शुरुआत सामान्य रही, लेकिन मध्यक्रम ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। आदित्य अत्रेया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में 65 रन बनाए, जिसमें 11 चौके शामिल रहे। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज गर्वित नारंग ने 48 गेंदों पर नाबाद 60 रन की पारी खेलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। सतीश कुमावत ने भी 21 गेंदों में 44 रन की तेज पारी खेली, जिससे रन गति बनी रही।राजस्थान की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 189/4 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया, जो मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। हरियाणा की ओर से गेंदबाजी में ललित, जतिन और राजेंद्र कुमार को एक-एक विकेट मिला, लेकिन वे राजस्थान के बल्लेबाजों पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं बना सके।लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शुरुआती विकेट जल्दी गिरने के बाद टीम दबाव में आ गई। हालांकि जतिन ने 41 गेंदों में 54 रन की पारी खेलकर संघर्ष जरूर किया। ललित ने भी 38 गेंदों में 44 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाजों का साथ न मिलने के कारण टीम लक्ष्य से दूर रह गई।
राजस्थान की ओर से गेंदबाजी में सतीश कुमावत और अवाज पंचाल ने शानदार प्रदर्शन किया। दोनों गेंदबाजों ने 4-4 विकेट लेकर हरियाणा की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। अशुतोष ने भी अहम समय पर 2 विकेट झटके, जिससे विपक्षी टीम पर दबाव बना रहा।
हरियाणा की पूरी टीम 17.4 ओवर में 151 रन पर सिमट गई और राजस्थान ने यह मुकाबला 38 रन से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ राजस्थान ने टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है और टीम का मनोबल भी काफी ऊंचा हुआ है। अब राजस्थान का मुकाबला उत्तर प्रदेश के साथ सेमीफाइनल में 2 मई को होगा।
कुल मिलाकर यह मुकाबला राजस्थान के ऑलराउंड प्रदर्शन का उदाहरण रहा, जहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने शानदार योगदान दिया। अब टीम की नजरें अगले मुकाबले पर होंगी, जहां वह इसी फॉर्म को बरकरार रखते हुए खिताब की ओर कदम बढ़ाना चाहेगी।
मैच के दौरान हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन खेल भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ समाज में पत्रकारों के योगदान को सम्मानित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, समर्पण और खेल भावना के साथ खेलने का आह्वान किया।
जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग टूर्नामेंट के टाइटल स्पॉन्सर एवन साइकिल हैं, जबकि इसे सह-स्पॉन्सर ड्यूक और इजी वीजा भी हैं। एसोसिएट पार्टनर्स के रूप में एमी सोल, आंसल वेल्थ, वैद्यबान, सीजीसी यूनिवर्सिटी मोहाली, क्रेडाई पंजाब, डॉ. योगीज, आईओएल दशमेश जैसे संस्थान इस लीग का हिस्सा हैं, जो इसे सफल बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस लीग में पंजाब, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

एक साल बाद फिर धरने पर बैठे धर्मपुर के कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ठाकुर, MORTH के खिलाफ खोला मोर्चा

मंडी,धर्मवीर।धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में नेशनल हाईवे निर्माण के दौरान लोगों के घरों को हो रहे नुकसान का मामला एक बार फिर तूल पकड़ने लगा है।धर्मपुर से कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने करीब एक साल बाद दोबारा MORTH (मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हाईवे निर्माण में कथित अनियमितताओं और...

हिमाचल में 30 नवंबर तक खिली रहेगी धूप,बारिश-बर्फबारी के लिए करना होगा इंतजार.. नवंबर के बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बढ़ेगी ठंड

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में इन दिनों मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। एक ओर पहाड़ी क्षेत्रों में दिन के समय तेज धूप खिलने से गर्मी का एहसास हो रहा है, तो दूसरी ओर जनजातीय क्षेत्रों में रात का तापमान लगातार गिर रहा है। प्रदेश में फिलहाल बारिश और बर्फबारी की कोई संभावना...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार की प्रक्रिया अंतिम चरण में, 95 फीसदी भूमि अधिग्रहण पूरा

राहुल चावला,धर्मशाला-:कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। एयरपोर्ट विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण और प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। प्रशासन की ओर से अब तक करीब 95 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण पूरा कर लिया गया है। वहीं, भूमि अधिग्रहण के लिए निर्धारित...

हेरिटेज कमेटी की आपत्ति के बाद रिज और मालरोड से हटाए गए सात अजूबे, नगर निगम ने जेसीबी से हटाईं प्रतिकृतियां

शिमला,संजू-।राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज और मालरोड की खूबसूरती और विरासत को बरकरार रखने के लिए नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है।स्टेट हेरिटेज कमेटी की आपत्ति के बाद रिज और मालरोड पर स्थापित किए गए दुनिया के सात अजूबों की प्रतिकृतियों को हटा दिया गया है।नगर निगम की टीम ने नवंबर में जेसीबी और...

आरडीजी पर भाजपा की चुप्पी को लेकर जयराम ठाकुर पर बरसे नरेश चौहान, हर्ष महाजन को कोर कमेटी में जगह नहीं मिलने पर भी कसा तंज

शिमला,संजू-हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने भाजपा और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा है।मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जयराम ठाकुर के बयान पर पलटवार करते हुए चौहान ने कहा कि विपक्ष के नेता प्रदेश के वास्तविक मुद्दों से ध्यान...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.