/ Jun 28, 2026

पूरे शिमला शहर में बिखरेगा ग्रीष्मोत्सव का रंग… खेल, संस्कृति, साहित्य और सामाजिक सरोकारों का बनेगा महाकुंभ

शिमला, संजू -: शिमला की पहचान बन चुका अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव-2026 इस बार नए तेवर, व्यापक स्वरूप और जनभागीदारी के बड़े विजन के साथ नजर आएगा। अब तक रिज मैदान की सांस्कृतिक शामों तक सीमित रहने वाला यह प्रतिष्ठित उत्सव इस बार स्कूलों, खेल मैदानों, साहित्यिक मंचों और शहर के अलग-अलग हिस्सों तक अपनी पहुंच बनाएगा।

 

 

मंगलवार को पत्रकार वार्ता में शिमला के डीसी अनुपम कश्यप ने बताया कि पंचायती राज चुनावों और प्रशासनिक व्यस्तताओं के चलते ग्रीष्मोत्सव की तिथियों में बदलाव किया गया है। अब इसका आयोजन 8 से 12 जून तक होगा। उन्होंने कहा कि इस बार प्रशासन का लक्ष्य ग्रीष्मोत्सव को “जन सहभागिता उत्सव” के रूप में स्थापित करना है, ताकि समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। फेस्टिवल के दौरान शिमला की सात पहाड़ों का दीदार हेलीकॉप्टर से किया जा सकेगा।

शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि इस बार पहली दफा 50 स्कूलों के विद्यार्थियों को ग्रीष्मोत्सव से जोड़ा जाएगा। चार जोन में विभाजित स्कूलों के बीच हिंदी और अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता “श्यामला मंथन” आयोजित होगी, जिसका उद्देश्य बच्चों में नेतृत्व क्षमता, सकारात्मक सोच और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना है। विजेताओं के लिए 51 हजार, 31 हजार और 21 हजार रुपये के पुरस्कार तथा रनिंग ट्रॉफी रखी गई है। महिला स्वयं सहायता समूहों को भी “शिमला स्वाद महोत्सव” के जरिए नया मंच मिलेगा। छह स्टॉलों पर स्थानीय व्यंजन और पहाड़ी स्वाद आकर्षण का केंद्र रहेंगे। वहीं “एंटी-चिट्टा इंटर डिस्ट्रिक्ट वॉलीबॉल चैंपियनशिप” में प्रदेश के 12 जिलों की टीमें संजौली में मुकाबला करेंगी। विजेता टीम को एक लाख रुपये और उपविजेता को 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी। प्रशासन इसे युवाओं को नशे से दूर रखने के संदेश से जोड़ रहा है।

ग्रीष्मोत्सव में फिल्म फेस्टिवल भी होगा, जिसमें सामाजिक मुद्दों, खासकर चिट्टे और नशे के खिलाफ बनी लघु फिल्मों को मंच मिलेगा। विजेता फिल्म को एक लाख रुपये, द्वितीय को 75 हजार और तृतीय को 20 हजार रुपये दिए जाएंगे। चयनित फिल्मों को भविष्य में स्कूलों में दिखाने की योजना भी है। उत्सव में “माय चैंपियन डॉग शो”, फ्लावर शो, “हेल्दी बेबी शो– माय चाइल्ड, माय प्राइड”, “वॉयस ऑफ माउंटेन्स” अंतरराष्ट्रीय गायन प्रतियोगिता और पहली बार हेलीकॉप्टर जॉय राइड का रोमांच भी शामिल होगा। डीसी अनुपम कश्यप ने बताया कि इस बार कार्यक्रम केवल रिज मैदान तक सीमित नहीं रहेंगे। रिज, रिपोर्टिंग रूम के सामने और खेल परिसर प्रांगण में अलग-अलग मंच सजेंगे। तिब्बती समुदाय का पारंपरिक “छम नृत्य”, धर्मशाला की टीआईपीए टीम की प्रस्तुति, पांच दिवसीय रंगमंच आयोजन, साहित्यिक गोष्ठियां, फैशन शो, जुम्बा, मलखंभ प्रदर्शन और “रंगों की दुनिया” आर्ट फेस्टिवल भी ग्रीष्मोत्सव को बहुरंगी आयाम देंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वीबी-जी राम जी योजना पर सियासत तेज, जयराम ठाकुर ने सरकार पर लगाए भ्रामक प्रचार के आरोप

शिमला,संजू-:प्रदेश में 1 जुलाई से लागू होने जा रही विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर योजना को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने और राजनीतिक कारणों से इसका विरोध करने का...

अंबाला कैंट में आधुनिक ‘तरंग रेलवे स्टेडियम’ का शुभारंभ, खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

अंबाला-:खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने की दिशा में अंबाला मंडल ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अंबाला कैंट स्थित तरंग रेलवे स्टेडियम का उद्घाटन किया। स्टेडियम का शुभारंभ अंबाला मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) विनोद भाटिया ने किया। इस अवसर पर स्पोर्ट्स ऑफिसर एवं वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (TRD) चंद्रकांत मूंगरे सहित मंडल...

अंबाला सिविल अस्पताल में DG हेल्थ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर फार्मासिस्ट चार्जशीट

अंबाला-:हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. कुलदीप सिंह ने गुरुवार को अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, दवा स्टोर, लैब और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दवा स्टोर में एक्सपायरी से पहले ही दवाओं को अलग रखे जाने के मामले में संबंधित फार्मासिस्ट को चार्जशीट करने...

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के समक्ष हिमाचल के अधिकारों और लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी की

शिमला-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण और लंबे समय से लंबित मुद्दों को मजबूती से उठाया। इस दौरान उन्होंने राज्य के संवैधानिक अधिकारों, वित्तीय हितों और विकास संबंधी आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.