/ Nov 25, 2026

हरियाणा में चर्चा का विषय बनी अनोखी शादी: दूल्हा हेलीकॉप्टर से लाया अपनी दुल्हनिया और फिर…

सिरसा (एकता): हरियाणा में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सिरसा का छोरा राजस्थान से अपनी दुल्हनिया को हेलीकॉप्टर से अपने घर लेकर आया। सूत्रों के मुताबिक नाथूसरी चौपटा में दुल्हन को हेलीकॉप्टर में लेकर आने का नजारा देखकर हर कोई हैरान रह गया।

खास बात यह है कि दूर-दराज से लोग हेलीकॉप्टर को देखने के लिए गांव नाथूसरी कलां में पहुंचे। बताया जा रहा है कि दहेज में लड़की के पिता द्वारा दी गई नगदी को दूल्हे के पिता रघुबीर सिंह कड़वासरा ने लेने से मना किया। खुशी की बात यह है कि दूल्हे के घर वालों ने दुल्हन पर एक रुपए व एक नारियल लेकर रस्म अदा की। जो कि गांव के लोगों को काफी अच्छा लगा।

गांव नाथूसरी कलां के पूर्व सरपंच स्व. जयकरण कड़वासरा के पौत्र आयुष कड़वासरा की शादी राजस्थान के नोहर गांव के पिचकराई निवासी निशा सुपुत्री भगत सिंह गोदारा के साथ गुरुवार रात को हुई।

शुक्रवार को सुबह के समय गांव पिचकराई से आयुष के साथ लड़की को विदा किया। जब दूल्हा अपने घर में दुल्हनिया लेकर आया तो विदाई के समय ग्रामीणों का तांता लगा रहा। हेलीकॉप्टर की प्रशासनिक अनुमति शादी समारोह के लिए होने के चलते पुलिस भी बड़ी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रही।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में 30 नवंबर तक खिली रहेगी धूप,बारिश-बर्फबारी के लिए करना होगा इंतजार.. नवंबर के बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बढ़ेगी ठंड

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में इन दिनों मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। एक ओर पहाड़ी क्षेत्रों में दिन के समय तेज धूप खिलने से गर्मी का एहसास हो रहा है, तो दूसरी ओर जनजातीय क्षेत्रों में रात का तापमान लगातार गिर रहा है। प्रदेश में फिलहाल बारिश और बर्फबारी की कोई संभावना...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार की प्रक्रिया अंतिम चरण में, 95 फीसदी भूमि अधिग्रहण पूरा

राहुल चावला,धर्मशाला-:कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। एयरपोर्ट विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण और प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। प्रशासन की ओर से अब तक करीब 95 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण पूरा कर लिया गया है। वहीं, भूमि अधिग्रहण के लिए निर्धारित...

हेरिटेज कमेटी की आपत्ति के बाद रिज और मालरोड से हटाए गए सात अजूबे, नगर निगम ने जेसीबी से हटाईं प्रतिकृतियां

शिमला,संजू-।राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज और मालरोड की खूबसूरती और विरासत को बरकरार रखने के लिए नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है।स्टेट हेरिटेज कमेटी की आपत्ति के बाद रिज और मालरोड पर स्थापित किए गए दुनिया के सात अजूबों की प्रतिकृतियों को हटा दिया गया है।नगर निगम की टीम ने नवंबर में जेसीबी और...

आरडीजी पर भाजपा की चुप्पी को लेकर जयराम ठाकुर पर बरसे नरेश चौहान, हर्ष महाजन को कोर कमेटी में जगह नहीं मिलने पर भी कसा तंज

शिमला,संजू-हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने भाजपा और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा है।मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जयराम ठाकुर के बयान पर पलटवार करते हुए चौहान ने कहा कि विपक्ष के नेता प्रदेश के वास्तविक मुद्दों से ध्यान...

छह हजार रुपये के विवाद में जानलेवा हमला, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार; सिर मुंडवाकर बाजार में निकाला पैदल

करनाल/राकेश कुमार शर्मा-:करनाल में पैसों के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। महज छह हजार रुपये के लेन-देन को लेकर हुए झगड़े में एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। मामले में थाना शहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के एक से दो घंटे के भीतर ही दोनों आरोपियों को पकड़...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.