लुधियाना(दलजीत विक्की) | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का टारगेट अब पंजाब में भाजपा सरकार बनाना है। मोदी-शाह के टारगेट को साधने के लिए रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद करने लुधियाना पहुंचे।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। जालंधर बाइपास पर पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुघ, केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू तथा पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों भी उनके साथ मौजूद रहे।
नितिन नवीन ने अपनी गाड़ी की खिड़की के पास खड़े होकर बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान,प्रदेश कैशियर गुरदेव शर्मा देबी,जिला उपाध्यक्ष नवल जैन, गुरदीप सिंह नीटू,संजीव चौधरी फूलों का गुलदस्ता भेंट कर व सिरोपा पहनाया और जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं एवं पुष्प वर्षा के साथ उनका स्वागत किया।
स्वागत समारोह के बाद नितिन नवीन को एक भव्य काफिले के रूप में होटल हयात ले जाया गया, जहां उन्होंने कुछ समय विश्राम किया। इसके उपरांत शाम लगभग साढ़े चार बजे वे भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के मॉडल टाउन स्थित नव निर्मित पंडित दीन दयाल उपाध्याय “नव निर्माण भवन” का उद्घघाटम किया। और वहाँ उपस्थित सभी को बधाई देते उनका मुंह लड्डुओं से मीठा करवाया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यकर्तां सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब की जनता के लिए विकास, सुरक्षा, सुशासन और राष्ट्रहित का संदेश भेजा है। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब के विकास, युवाओं के भविष्य, किसानों की समृद्धि और उद्योगों की मजबूती के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा है।
राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों,सुनील जाखड़,अश्वनी शर्मा, विजय सांपला ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठनात्मक मजबूती, पंजाब के विकास और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।वही इस दौरान प्रदेश महामंत्री अनिल सरीन ने मंच संचालन किया और प्रदेश के कई नेता गण भी उपस्थित थे
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा भाजपा नेतृत्व के स्वागत में लगाए गए नारों से वातावरण भाजपा-मय बना रहा।
