पेंशनरों के लंबित DA और एरियर पर CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, 15 और 30 फीसदी DA की अधिसूचना जल्द

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में लंबित महंगाई भत्ते यानी DA और एरियर के भुगतान को लेकर पेंशनरों की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ अहम बैठक हुई। सोमवार को पेंशनर्स ज्वाइंट फ्रंट के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पेंशनरों की लंबे समय से लंबित वित्तीय देनदारियों को जल्द जारी करने की मांग उठाई। बैठक में मुख्यमंत्री ने क्लास-3 पेंशनरों के लिए 30 प्रतिशत और क्लास-1 व 2 के पेंशनरों के लिए 15 प्रतिशत DA की अधिसूचना जारी करने की बात कही।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वित्तीय अनुशासन के चलते सरकार अब लंबित देनदारियों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

बैठक के दौरान पेंशनर्स ज्वाइंट फ्रंट और नेशनल एसोसिएशन की ओर से लंबित DA और एरियर का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। संगठन ने क्लास-3 के पेंशनरों के लिए करीब 35 से 40 प्रतिशत और क्लास-1 व 2 के लिए 20 से 25 प्रतिशत तक की देनदारी का भुगतान करने की मांग रखी।इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर प्रदेश को राजस्व घाटा अनुदान यानी RDG मिलता रहता, तो कर्मचारियों और पेंशनरों के लंबित एरियर का भुगतान किया जा सकता था। मुख्यमंत्री के अनुसार RDG बंद होने से प्रदेश सरकार पर अतिरिक्त वित्तीय दबाव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पिछले कई दशकों में पहली बार प्रदेश को RDG का लाभ नहीं मिल रहा है, जिसके कारण कर्मचारियों और पेंशनरों से जुड़ी कुछ देनदारियों के भुगतान में देरी हुई है।मुख्यमंत्री ने कहा कि RDG मिलने की स्थिति में कर्मचारियों का पूरा DA और लंबित एरियर चुकाने में सरकार को सुविधा होती। उन्होंने दावा किया कि सरकार वित्तीय संसाधनों का प्रबंधन करते हुए कर्मचारियों और पेंशनरों की देनदारियां धीरे-धीरे पूरी कर रही है।

बैठक में मुख्यमंत्री ने राजनीतिक मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए पार्टी में गुटबाजी का आरोप लगाया और कहा कि प्रदेश के विकास के लिए कांग्रेस सरकार का वर्ष 2032 तक बने रहना जरूरी है।मुख्यमंत्री ने आत्मनिर्भर हिमाचल के लक्ष्य को लेकर भी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
बैठक के बाद पेंशनर संगठन के नेता आत्माराम शर्मा ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने क्लास-3 के लिए 30 प्रतिशत और क्लास-1 व 2 के लिए 15 प्रतिशत DA की अधिसूचना जारी करने का आश्वासन दिया है। संगठन की ओर से दशहरा और दिवाली के अवसर पर DA की अन्य किस्तों की घोषणा करने की मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई।
आत्माराम शर्मा ने बताया कि पेंशनरों की अन्य लंबित मांगों को लेकर अगले महीने मुख्यमंत्री के साथ दोबारा बैठक होगी। इस बैठक में शेष मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

वहीं,पैरा मिलिट्री रिटायर्ड सैनिक संगठन के प्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की।प्रतिनिधियों ने पैरामिलिट्री बोर्ड से संबंधित विभिन्न समस्याएं और शिकायतें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।मुख्यमंत्री की ओर से समस्याओं के समाधान का आश्वासन मिलने के बाद संगठन के प्रतिनिधियों ने उनका आभार जताया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

धान की सरकारी खरीद का इंतजार, मंडी में 38 हजार क्विंटल फसल की आवक

अंबाला-:अंबाला कैंट की अनाज मंडी में धान की बंपर आवक के बावजूद किसान सरकारी खरीद शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। सितंबर के पहले सप्ताह से ही किसान अपनी धान की फसल लेकर मंडी पहुंच रहे हैं, लेकिन सरकारी खरीद शुरू नहीं होने के कारण किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है। किसानों का...

धर्मशाला विधायक सुधीर शर्मा से विजिलेंस ने की पूछताछ, 40-50 सवालों के दिए जवाब

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा बुधवार को विजिलेंस कार्यालय में पूछताछ के लिए पेश हुए। करीब दोपहर एक बजे विजिलेंस कार्यालय पहुंचे सुधीर शर्मा ने बताया कि जांच के सिलसिले में उनसे लंबी प्रश्नावली के माध्यम से करीब 40 से 50 सवाल पूछे गए। उन्होंने कहा कि सभी सवालों के जवाब उन्होंने दिए हैं और...

एचपीयू समरहिल में दो दिन में नौ युवक गिरफ्तार,मारपीट और पुलिस कार्य में बाधा के मामले

शिमला:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के समरहिल परिसर में लगातार दो दिनों में सामने आए दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने कुल नौ युवकों को गिरफ्तार किया है।पहला मामला विधि विभाग के बाहर एक छात्र के साथ मारपीट, रास्ता रोकने और धमकी देने से जुड़ा है,जबकि दूसरे मामले में कानून-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान पुलिस के काम...

सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड बोर्ड (IIB) का पहला एग्जीक्यूटिव लीडरशिप डायलॉग 2026 आयोजित

मोहाली |  सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड बोर्ड (IIB) – एग्जीक्यूटिव लीडरशिप डायलॉग 2026 के पहले संस्करण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राशपाल सिंह धालीवाल, फादर ऑफ एजुकेशन, फाउंडर एवं चांसलर, सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली; अर्श धालीवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर, सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली और डॉ. सुशील पराशर, एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली सहित विश्वविद्यालय नेतृत्व...

मासूम पर आवारा कुत्तों के हमले से मचा हड़कंप, नगर निगम ने तेज की कार्रवाई; नागरिक सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी

शिमला संजू-:शिमला में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और इनके हमलों को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। हाल ही में 20 महीने की मासूम बच्ची पर आवारा कुत्तों के हमले की घटना ने शहर में चिंता बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि दो कुत्ते बच्ची को घर से बाहर खींचकर...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.