/ Nov 11, 2026

जयराम ठाकुर का सरकार पर निशाना, बोले- विकास के लिए दिल्ली जाता था, कुर्सी बचाने नहीं

हमीरपुर,अरविंद-:पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के चौरी में आयोजित पंचायती राज प्रतिनिधि सम्मान समारोह में प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान हुए सड़क निर्माण कार्यों का जिक्र करते हुए दावा किया कि भाजपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में करीब 4700 किलोमीटर सड़कों का निर्माण करवाया गया,जो एक रिकॉर्ड है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग उन्हें किस नाम से पुकारते हैं। उनका लक्ष्य अपने कार्यकाल में हिमाचल को विकास की राह पर आगे ले जाना था। उन्होंने कहा कि सामान्य तौर पर सरकार के पांच साल में करीब 2400 किलोमीटर सड़क निर्माण का काम होता था, लेकिन उनके कार्यकाल में इसे लगभग दोगुना किया गया। सड़कों के निर्माण में तेजी लाने के लिए उन्होंने लोक निर्माण विभाग अपने पास रखा था।पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति को लेकर भी कांग्रेस सरकार पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचाने के लिए दिल्ली जाते हैं,जबकि मंत्री मुख्यमंत्री को हटाने के लिए दिल्ली का रुख करते हैं। इसके विपरीत,उनके कार्यकाल में दिल्ली जाने का उद्देश्य हिमाचल के लिए अधिक से अधिक विकास योजनाएं और केंद्रीय सहायता लाना था।उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में मुख्यमंत्री मंत्रियों से सलाह-मशविरा करने के बजाय अपने करीबियों से सलाह लेकर फैसले कर रहे हैं।साथ ही उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान को लोकतंत्र के लिए जरूरी बताया।

भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने भी प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंचायती राज प्रतिनिधि लोकतंत्र की मजबूत कड़ी हैं।उन्होंने सरकार पर चुनावी गारंटियां पूरी न करने का आरोप लगाया और कहा कि प्रदेश में सड़क व्यवस्था भी खराब हुई है।उन्होंने बीडीसी चुनावों में देरी और बिझड़ी क्षेत्र में बीडीसी सदस्यों के यहां हुई कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में आपदा के बाद जल्द बहाल होगी कनेक्टिविटी, ढाई दिन में तैयार हुआ बेली ब्रिज; पासू में भी बना 90 फीट लंबा पुल।

राहुल चावला,धर्मशाला-हिमाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में प्राकृतिक आपदा के कारण सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त होने पर अब लोगों को लंबे समय तक कनेक्टिविटी से महरूम नहीं रहना पड़ेगा। लोक निर्माण विभाग के बेली ब्रिज आपदा प्रभावित क्षेत्रों में यातायात बहाल करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। खास बात यह है कि विभाग ने...

दीपावली की रात बदोली गांव में खूनी वारदात, थार से कुचलकर दंपती की हत्या, दो घायल

ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के बदोली गांव में दीपावली की रात खूनी वारदात सामने आई है।यहां एक परिवार पर थार गाड़ी चढ़ाकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। इस दर्दनाक घटना में दंपती की मौत हो गई,जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य घायल हुए हैं।पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या सहित भारतीय...

हिमाचल में बदलेगा मौसम का मिजाज, पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ेगी ठंड; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

शिमला।हिमाचल प्रदेश में दिवाली के बाद मौसम करवट लेने वाला है।प्रदेश में सक्रिय होने जा रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते आने वाले दिनों में ठंड का असर बढ़ने की संभावना है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 10 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है।इसका प्रभाव 12 और 13 नवंबर को अधिक देखने को मिलेगा।इसके...

धर्मशाला में दिवाली पर पटाखों का कहर, 20 लोग झुलसे…बच्ची टांडा रेफर

राहुल चावला,धर्मशाला-:दीपावली पर आतिशबाजी का उत्साह कुछ लोगों के लिए दर्दनाक अनुभव बन गया।पटाखे जलाते समय बरती गई लापरवाही के चलते धर्मशाला में करीब 20 लोग झुलसने का शिकार हुए हैं।इनमें बच्चे और बड़े दोनों शामिल हैं।राहत की बात यह रही कि अधिकांश लोगों को मामूली चोटें आईं और उपचार के बाद उन्हें अस्पताल में...

BBMB पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भाजपा ने किया स्वागत, रणधीर शर्मा ने CM सुक्खू पर साधा निशाना

शिमला,संजू-:बीबीएमबी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भाजपा ने स्वागत किया है। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि यह फैसला हिमाचल प्रदेश के अधिकारों के पक्ष में आया है और इससे प्रदेश की लंबे समय से चली आ रही मांग को मजबूती मिली है।उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए आरोप...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.