भावना,अंबाला(TSN): गुरुवार से कपाल मोचन मेले की शुरुआत हो गई हैं। कपाल मोचन मेले में पंजाब और दूसरे राज्यों से श्रद्धालु शामिल होते हैं,ऐसे में मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए अंबाला रोडवेज ने भी उनकी सुविधा के लिए अंबाला कैंट से स्पेशल बसें चलाई हैं।
बस स्टैंड इंचार्ज अजीत ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुवधा अनुसार अड्डे पर अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। उन्होंने कहा की बस स्टैंड पर स्टैंड बाई तीन बसें खड़ी हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही श्रद्धालु आते है उनकी संख्या अनुसार मेले में हम स्पेशल बसें भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसके लिए होमगार्ड की भी ड्यूटी लगाई गई हैं।
