दिल्ली (एकता): दिल्ली में अभी लोगों को प्रदूषण से राहत नहीं मिली है। हवा बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई है। हालात जस के तस बने हुए हैं। बता दें कि गुरुवार को दिल्ली का एक्यूआई 390 और शुक्रवार को 450 पहुंचा। सूत्रों के मुताबिक कई इलाकों में AQI 450 के पार पहुंच गया है। राजधानी में स्थिति खराब बनी हुई है।

जहांगीरपुरी में 468, बवाना में 466, आनंद विहार में 450, अशोक विहार में 441, द्वारका सेक्टर-8 में 439, बुराड़ी में 427, आईजीआई एयरपोर्ट पर 423, आईटीओ पर 388, आया नगर में 383 एक्यूआई दर्ज किया गया। फिलहाल दिल्ली को प्रदूषण से राहत मिलने के आसार नहीं है।

मौसम विभाग का कहना है कि 27 नवंबर को कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। हवाओं की गति काफी कम है। आसमान में स्मॉग की चादर छाई हुई है। सामान्य से न्यूनतम पारा दो डिग्री कम रहा। 30 नवंबर तक सुबह के समय धुंध छाए रहने का अनुमान है।
