हिमाचल कांग्रेस ने संगठन विस्तार अभियान का किया आगाज़, रामपुर के पूर्व भाजपा नेता बृजलाल 250 समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेशभर में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से संगठन विस्तार अभियान की शुरुआत कर दी है।अभियान के पहले ही दिन कांग्रेस ने इसे बड़ी राजनीतिक सफलता बताते हुए दावा किया कि रामपुर से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी रहे बृजलाल अपने करीब 250 समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए।राजधानी शिमला स्थित राजीव भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि संगठन विस्तार अभियान का उद्देश्य पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना है।उन्होंने बताया कि यह अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा और विभिन्न क्षेत्रों से नए कार्यकर्ताओं व नेताओं को कांग्रेस से जोड़ा जाएगा।उन्होंने दावा किया कि आने वाले एक महीने के भीतर 8 से 10 हजार लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई जाएगी।विनय कुमार ने कहा कि भाजपा के कई कार्यकर्ता और नेता कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी के संपर्क में हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन विस्तार अभियान से कांग्रेस को प्रदेशभर में नई मजबूती मिलेगी और पार्टी का जनाधार और व्यापक होगा।इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने गृह क्षेत्र संगड़ाह पंचायत समिति में अध्यक्ष पद भाजपा के खाते में जाने पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत समिति में कांग्रेस समर्थित सदस्यों का बहुमत होने के बावजूद भाजपा ने धनबल का इस्तेमाल कर क्रॉस वोटिंग करवाई। विनय कुमार ने कहा कि जनमत कांग्रेस के पक्ष में था, लेकिन लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने के प्रयास किए गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस तरह की राजनीति का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी।

कार्यक्रम में मौजूद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत करना प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने बृजलाल और उनके समर्थकों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र लंबे समय से कांग्रेस का मजबूत क्षेत्र रहा है और भविष्य में भी यह स्थिति बरकरार रहेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कुछ अन्य प्रमुख लोग भी कांग्रेस के संपर्क में हैं और जल्द ही वे भी पार्टी का दामन थाम सकते हैं।विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रामपुर क्षेत्र के विकास की मजबूत नींव रखी थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में भी रामपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। उनके अनुसार क्षेत्र में करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं पर काम जारी है, जिससे स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

वहीं कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व भाजपा नेता एवं रामपुर विधानसभा क्षेत्र से दो बार भाजपा के प्रत्याशी रहे बृजलाल ने कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनका राजनीतिक और वैचारिक जुड़ाव पहले भी कांग्रेस से रहा है, लेकिन बाद में वे भाजपा में चले गए थे। अब उन्होंने दोबारा कांग्रेस की विचारधारा पर विश्वास जताते हुए पार्टी में वापसी का निर्णय लिया है।

बृजलाल ने भाजपा पर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पार्टी में अब कार्यकर्ताओं की अपेक्षा कुछ चुनिंदा नेताओं को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं में निराशा है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के भीतर नेतृत्व को लेकर खींचतान की स्थिति बनी हुई है। बृजलाल ने कहा कि वे विक्रमादित्य सिंह के कार्यों और विकास की सोच से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हुए हैं तथा आगे संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.