आपदा का बीता एक साल लेकिन नहीं बदले सैंज घाटी के हालात

कुल्लू/मनमिंदर अरोड़ा -:हिमाचल प्रदेश में अब एक बार फिर से मानसून का सीजन शुरू हो गया है।साल 2023 और 2025 की बारिश के चलते प्रदेश में सैकड़ों लोगों की जान चली गई और करोड़ों रुपए की संपत्ति नष्ट हो गई। लेकिन आपदा का 1 साल बीतने के बाद भी धरातल पर कोई ठोस कार्य नहीं हो पाए हैं। जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार की सैंज घाटी की बात करें तो यहां पर साल 2023 और 2025 की आपदा में कई लोगों की जान चली गई और करोड़ों रुपए की संपत्ति नष्ट हो गई। ऐसे में 1 साल बीतने के बाद भी यहां हालात में कोई सुधार नहीं आया है।

ग्रामीणों का कहना है कि जब आपदा आती है तो सहानुभूति जताने के लिए प्रशासन और सरकार के प्रतिनिधि यहां पहुंचते हैं। लेकिन उसके बाद घाटी को भूल जाते हैं।अगर 1 साल के भीतर आपदा से निपटने की तैयारी की गई होती। तो यहां लोगों को काफी राहत मिलती। लेकिन साल 2025 की आपदा के बाद से लेकर अभी तक यहां पर कई सड़कें बंद पड़ी हुई है और लोगों को पैदल चलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।सैंज घाटी के ग्राम पंचायत बनोगी की प्रधान आशा राणा ने बताया कि आज भी कई जगह ऐसी है जो कभी भी भूस्खलन की चपेट में आ सकती है।उनकी पंचायत की अगर बात करें तो यहां पर कई ग्रामीण इलाकों में बस सेवाएं आज भी बंद पड़ी हुई है और लोगों को या तो टैक्सियों में सफर करना पड़ रहा है या फिर उन्हें पैदल चलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।सबसे अधिक दिक्कत कॉलेज तथा स्कूल जाने वाले छात्रों को उठानी पड़ रही है। बीते एक साल में यहां प्रशासन के द्वारा कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं।

ग्राम पंचायत धाऊगी के प्रधान जीत ठाकुर का कहना है कि ग्रामीण इलाकों में सड़कों के हाल काफी खराब है और जगह-जगह पर अभी भी मलबा गिरा हुआ है। जिसके चलते परिवहन की सुविधा लोगों को नहीं मिल पा रही है।बीते साल जहां भूस्खलन हुआ था। वह जगह अभी भी डेंजर जोन में है। लेकिन ना तो यहां पर कोई सुरक्षा दीवार लगाई गई या और ना ही किसी अन्य तरह के इंतजाम किए गए।अगर इस साल फिर से मानसून में बारिश अधिक आती है तो इससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ जाएगी।

सैंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष झाबे राम ने बताया कि मुख्य बाजार को जोड़ने वाली सड़क अभी भी पक्की नहीं हो पाई है। यहां पर उस कच्ची सड़क को बचाने के लिए जो सुरक्षा दीवार दी गई है वह नाम मात्र की है। अगर सैंज नदी में बाढ़ आती है। तो वह सड़क फिर से बह जाएगी और सैंज बाजार का संपर्क भी आपस में कट जाएगा। सरकार और प्रशासन के द्वारा आपदा के बाद सैंज घाटी को लावारिस छोड़ दिया गया है।ग्राम पंचायत रैला के उप प्रधान पराग ठाकुर ने बताया कि जीवानाला में एक कृत्रिम झील भी बनी हुई है। हालांकि इस बारे प्रशासन को पहले भी सूचित किया गया। लेकिन प्रशासन के द्वारा उस झील को खोलने के लिए कोई कार्य नहीं किया गया। अगर पहाड़ों पर बादल फटता है तो वह झील विकराल रूप धारण करेंगी। जिससे करोड़ों रुपए की संपत्ति नष्ट हो जाएगी। ऐसे में प्रशासन को चाहिए कि वह उस झील को तोड़ने की दिशा में काम करें।

ग्राम पंचायत रैला के प्रधान टेक सिंह ने बताया कि उनकी पंचायत की सड़क अभी भी ठीक नहीं हो पाई है। इस बारे जब प्रशासन से बात की जाती है तो वह कहता है कि यह सड़क एनएचपीसी के अधीन है और एनएचपीसी इस लोक निर्माण विभाग की सड़क बता रहा है। इस मुद्दे को लोक निर्माण विभाग मंत्री के समक्ष भी रखा गया है। इस साल बारिश के सीजन में लोगों की मुश्किलें और ना बढ़े। इसके लिए प्रशासन और सरकार को चाहिए कि वो इस सड़क की मरम्मत करें। ताकि लोगों को आवागमन की सुविधा मिल सके।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

घग्गर में खनन माफिया का खूनी खेल: पुलिस पर पथराव, जिप्सी पर चढ़ाया ट्रैक्टर; 4 गिरफ्तार

मोनिका रावत,पंचकूला-:घग्गर नदी में अवैध खनन रोकने पहुंची पंचकूला पुलिस और माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम पर खनन माफिया ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले पुलिस टीम पर पथराव किया और फिर भागने के दौरान पुलिस की जिप्सी पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश कर दी।इस हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।पुलिस ने...

मंडी से भाजपा का हुंकार, जयराम बोले- विधानसभा चुनाव में दिखेगा स्थानीय चुनावों का असर

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिला परिषद के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव के बाद भाजपा ने मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर जीत का जश्न मनाया।इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला।उन्होंने दावा किया कि पंचायत और नगर निकाय चुनावों...

पलवल पहुंचे हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, SIR, पेपर लीक और भाजपा पर साधा निशाना

पलवल-:पलवल में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विशेष मतदाता पुनरीक्षण (SIR), युवाओं के मुद्दे,पेपर लीक, राम मंदिर में कथित चोरी और भाजपा सरकार को लेकर कई बड़े बयान दिए।प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना सहित पार्टी...

गुरुग्राम में ट्रैफिक सुधार की नई पहल, शंकर चौक और साइबर हब के लिए बदला ट्रैफिक प्लान

गुरुग्राम -:गुरुग्राम में रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बड़े स्तर पर ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान लागू किया है। शंकर चौक, साइबर हब, उद्योग विहार और सरहौल बॉर्डर जैसे व्यस्त इलाकों में वाहनों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए नए रूट तय किए गए हैं। इसके साथ ही...

मेरिट आधारित होगी प्रिंसिपल पदोन्नति, स्कूलों में शुरू होगा ऑनलाइन निरीक्षण: शिक्षा मंत्री

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में सरकार कई महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है।बुधवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आयोजित शिक्षा विभाग की बैठक के बाद शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि प्रिंसिपलों की पदोन्नति अब मेरिट आधारित नीति के तहत की जाएगी। उन्होंने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.