पुणे (एकता): महाराष्ट्र के पुणे में एक सनसनी+खेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने जन्मदिन पर अपने पति के साथ ऐसी हरकत कर दी जिसे पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक पुणे में एक 36 वर्षीय व्यक्ति की उसकी पत्नी ने एक छोटी सी बात को लेकर उसे मा#र डाला। दरअसल पत्नी को जन्मदिन मनाने के लिए दुबई ले जाने से मना कर दिया था। बस इस से नाराज पत्नी अपने पति से झगड़ा करने लगी। जिसके चलते उसने पति के चेहरे पर वा+र किया।
यह घटना शुक्रवार को पुणे के वनावडी इलाके में एक पॉश आवासीय सोसायटी में स्थित अपार्टमेंट में हुई। मृ$तक की 6 साल पहले लव मैरिज हुई थी। मौत का असली कारण पोस्ट#मार्टम की रिपोर्ट में ही पता चल सकेगा। पुलिस ने महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। फिलहाल मृ@तक की पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
