अगस्त में हमीरपुर को मिलेगा 630 करोड़ का मेडिकल कॉलेज, डॉक्टरों की कमी पर बोले मुख्यमंत्री सुक्खू

हमीरपुर,अरविंद-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर के टाउन हॉल में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिया।इस दौरान उन्होंने सरकार की विकास योजनाओं,स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे निवेश और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि अगस्त महीने में करीब 630 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित डॉ.राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज,हमीरपुर जनता को समर्पित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं ताकि लोगों को बेहतर इलाज मिल सके।उन्होंने कहा कि पहले इस परियोजना के लिए 179 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे,जबकि वर्तमान सरकार ने इसके निर्माण के लिए अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराई।

सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी एक बड़ी चुनौती है।सरकार रेडियोलॉजिस्ट सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए आकर्षक वेतन पैकेज दे रही है, लेकिन देशभर में ऐसे डॉक्टरों की उपलब्धता सीमित है।उन्होंने बताया कि राज्य में पीजी और पैरामेडिकल सीटों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है ताकि भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत किया जा सके।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमीरपुर में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।उन्होंने बताया कि टाउन हॉल का नवीनीकरण कराया गया है,130 करोड़ रुपये की लागत से नया बस स्टैंड बनाया जा रहा है, जिसके अक्टूबर 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है।इसके अलावा पुराने बस स्टैंड परिसर में लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सिटी सेंटर विकसित किया जाएगा, जिसमें शॉपिंग मॉल सहित अन्य सुविधाएं होंगी।सम्मेलन में मुख्यमंत्री के सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती, कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया सहित कई जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी राजनीतिक प्रतिक्रिया व्यक्त की।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शिमला में जन्माष्टमी की धूम,137 सालों से चली आ रही परंपरा, भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुई पहाड़ों की रानी

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सुबह से कान्हा के दर्शनों के लिए मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रही।शिमला के गंज स्थित राधा कृष्ण मंदिर में भजन कीर्तन की स्वरलहरियो से पहाड़ों की रानी शिमला भक्तिरस में डूब गई।1 सितंबर से आरंभ हुए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम शिमला...

मुंडन कर सरकार को दिया अल्टीमेटम: करनाल में सफाई कर्मचारियों का अनोखा प्रदर्शन

करनाल,राकेश कुमार शर्मा-:करनाल में सफाई और अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को 30वें दिन भी जारी रही। आंदोलन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए सामूहिक रूप से सिर मुंडवाए। नगर निगम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे कर्मचारियों में से करीब 10 कर्मचारियों ने एक-दूसरे के सिर मुंडवाकर...

दशहरे से पहले कुल्लू-मनाली सफर होगा आसान, दयोड़-हणोगी की एक टनल 10 दिन में खुलेगी

मंडी,धर्मवीर-:कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। कीरतपुर-मनाली फोरलेन परियोजना के तहत पंडोह बायपास टकोली प्रोजेक्ट में दयोड़ से हणोगी के बीच निर्मित टनलों में से एक को अगले 7 से 10 दिनों के भीतर यातायात के लिए खोलने का लक्ष्य रखा गया है। टनल के शुरू होने...

लद्दाख से धर्मशाला लौटे दलाई लामा, कांगड़ा एयरपोर्ट पर उमड़ा आस्था और स्वागत का सैलाब

राहुल चावला,कांगड़ा-:तिब्बती धर्मगुरु और 14वें दलाई लामा शुक्रवार को अपने दो महीने से अधिक लंबे लद्दाख प्रवास के बाद धर्मशाला वापस लौट आए। दलाई लामा वायुसेना के विशेष विमान से कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे। उनके आगमन की खबर मिलते ही एयरपोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में तिब्बती समुदाय के लोग और स्थानीय नागरिक उनके स्वागत के...

नेपाल में मौत को मात देकर वापिस अपने गांव लौटा मंडी का ज्ञान सिंह

मंडी,धर्मवीर-:नेपाल त्रास्दी में जहां सैंकड़ों लोगों ने अपनी जाने गंवा दी वहीं कुछ खुशनसीब ऐसे भी हैं जो एक तरह से मौत को मात देकर वापिस अपने घर लौट आए हैं।इन्हीं में से एक हैं मंडी जिला के सुंदरनगर उपमंडल के तहत आने वाले मलोह गांव निवासी 50 वर्षीय ज्ञान सिंह। ज्ञान सिंह बीते करीब...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.