/ Sep 06, 2026

कबाड़ से कमाल: शिमला में बेकार लोहे से तैयार हुए ‘सेवन वंडर्स’, शहर को मिलेंगे सात नए सेल्फी स्पॉट

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नगर निगम ने पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक अभिनव पहल शुरू की है।शहर में अनुपयोगी पड़े लोहे और स्टील के कबाड़ को नया जीवन देते हुए दुनिया के प्रसिद्ध सात अजूबों की प्रतिकृतियां तैयार की गई हैं।इस अनूठी परियोजना का उद्देश्य न केवल कबाड़ के पुन: उपयोग को बढ़ावा देना है,बल्कि शहर में ऐसे आकर्षक स्थल विकसित करना भी है,जहां पर्यटक और स्थानीय लोग यादगार तस्वीरें खिंचवा सकें।

नगर निगम के इस अभियान के तहत सात अलग-अलग स्थानों पर इन प्रतिकृतियों को स्थापित किया जाएगा।इसकी शुरुआत रानी झांसी पार्क से हो चुकी है,जहां पहला’सेवन वंडर’स्थापित कर दिया गया है।आने वाले दिनों में स्कैंडल प्वाइंट,शिमला वॉच कंपनी के समीप,रिज मैदान स्थित एटीएम के पास,आशियाना के नीचे और ढली चौक सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर भी इन्हें लगाया जाएगा।इन संरचनाओं को विशेष आकर्षण देने के लिए आधुनिक एलईडी लाइटिंग से सजाया जाएगा,ताकि दिन के साथ-साथ रात के समय भी ये पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन सकें।नगर निगम का मानना है कि इन नए सेल्फी प्वाइंट्स से शहर की पर्यटन गतिविधियों को नई पहचान मिलेगी और पर्यटकों को शिमला में एक अलग अनुभव प्राप्त होगा।

नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि यह परियोजना दिल्ली की एक विशेषज्ञ फर्म के सहयोग से तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि इस पहल का सबसे बड़ा संदेश यह है कि कोई भी वस्तु पूरी तरह बेकार नहीं होती।यदि सही सोच और रचनात्मकता के साथ उसका पुन: उपयोग किया जाए तो वही कबाड़ एक नई पहचान बन सकता है।यह अभियान पर्यावरण संरक्षण,संसाधनों के बेहतर उपयोग और स्वच्छ शहर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।नगर निगम के अनुसार सभी सात प्रतिकृतियों की स्थापना का कार्य अगले सप्ताह तक पूरा कर लिया जाएगा।इसके बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री इनका औपचारिक अनावरण करेंगे और इन्हें आम जनता तथा पर्यटकों के लिए समर्पित किया जाएगा।नगर निगम को उम्मीद है कि यह पहल शिमला की सुंदरता में नया आयाम जोड़ने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी संदेश भी देगी और शहर के पर्यटन को नई रफ्तार प्रदान करेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी कोर्स

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में एलाइड एवं हेल्थकेयर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने एक और महत्वपूर्ण पहल की है। इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (आईजीएमसी) शिमला और डॉ.राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय,टांडा में बैचलर ऑफ रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। दोनों संस्थानों में वर्ष 2026-27 के शैक्षणिक सत्र से पाठ्यक्रम शुरू करने...

धान सीजन से पहले राइस मिलर्स ने कसी कमर, मांगें पूरी न हुईं तो खरीद से रहेंगे दूर

कैथल-:हरियाणा प्रदेश राइस मिलर्स एंड डिलर्स एसोसिएशन की ओर से रविवार को कैथल में प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई।बैठक में प्रदेशभर से राइस मिलर्स और डिलर्स के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा ने की।आगामी धान सीजन को लेकर बैठक में सीएमआर की नई नीति,एक्सटेंशन,लंबित कार्य एवं भुगतान,...

2029 तक भी नहीं टिकेगी मोदी सरकार! गुरदीप सिंह सप्पल का दावा, बोले- जातिगत जनगणना को फेल करने की साजिश

शिमला/संजू-:एआईसीसी के स्थायी सदस्य और कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के सलाहकार गुरदीप सिंह सप्पल ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र की मोदी सरकार पर जातिगत जनगणना, बेरोजगारी,शिक्षा और देश के मौजूदा राजनीतिक एवं आर्थिक हालात को लेकर निशाना साधा।सप्पल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के दबाव और जनता की मांग के चलते केंद्र सरकार को...

आईआईटी मंडी का दावा: गोरखा भूकंप के बाद कमजोर हुआ लांगटांग ग्लेशियर, अब टूटा हिस्सा बना तबाही का कारण

मंडी/धर्मवीर-:नेपाल में हाल ही में आई भीषण बाढ़ और ग्लेशियर टूटने की घटना को लेकर आईआईटी मंडी के शोधकर्ता ने अहम दावा किया है।संस्थान के सैटेलाइट इमेजिंग और भूविज्ञान शोधकर्ता प्रो.डॉ. डेरिक्स पी.शुक्ला के अनुसार,हिमालय क्षेत्र में स्थित लांगटांग ग्लेशियर के टूटने की प्रमुख वजह जलवायु परिवर्तन नहीं, बल्कि अप्रैल 2015 में नेपाल में आया...

किन्नौर कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, जिला व तीनों ब्लॉक कमेटियां भंग; निगम भंडारी पर भरोसा कायम

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव की प्रक्रिया के बीच किन्नौर जिले में बड़ा फैसला लिया गया है।कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर किन्नौर जिला कांग्रेस कमेटी के साथ-साथ कल्पा,निचार और पूह ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।इस संबंध में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से अधिसूचना जारी...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.