228 करोड़ से सुधरेगा झलोगी से कुल्लू तक नेशनल हाईवे, एनएचएआई ने शुरू करवाया काम

मंडी,धर्मवीर-:चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे का मंडी से कुल्लू तक का अधिकतर भाग गत वर्ष की बरसात में बहुत ज्यादा क्षतिग्रस्त हुआ था।ब्यास नदी के कटाव और भूस्खलन से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए एनएचएआई ने झलोगी से कुल्लू तक सड़क सुरक्षा एवं संरक्षण कार्य शुरू कर दिया है।228.75 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के तहत नदी किनारे क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत के साथ नौ संवेदनशील स्थानों पर मजबूत रिटेनिंग वॉल और अन्य सुरक्षात्मक ढांचे बनाए जाएंगे, ताकि भविष्य में भारी बारिश और नदी के कटाव से हाईवे को नुकसान न पहुंचे।

एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्ट वरूण चारी ने बताया कि यह कार्य भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी को सौंपा गया है और एजेंसी को निर्धारित समय में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।पहले चरण में झलोगी फ्लाईओवर से आर्मी कैंप तक के सबसे संवेदनशील हिस्से पर सुरक्षा कार्य किया जाएगा।इसके बाद शेष चिन्हित स्थानों पर चरणबद्ध तरीके से निर्माण शुरू होगा।परियोजना के तहत नदी के कटाव वाले हिस्सों पर मजबूत रिटेनिंग वॉल,तट संरक्षण कार्य और अन्य सुरक्षा उपाय किए जाएंगे। इससे सड़क की मजबूती बढ़ेगी और बरसात के दौरान हाईवे के बार-बार क्षतिग्रस्त होने की समस्या में कमी आएगी। साथ ही भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।वरूण चारी ने बताया कि परियोजना पूरी होने के बाद मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर मानसून के दौरान यातायात अधिक सुरक्षित और सुचारू रहेगा।मौजूदा समय में नदी के गहराई में कार्य करवाया जा रहा है।ताकि बहाव तेज होने की स्थिति में कटाव न हो सके।

2023 और 25 में हुआ था भारी नुकसान

बता दें कि वर्ष 2023 और 2025 के मानसून के दौरान मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग को सबसे अधिक नुकसान ब्यास नदी के तेज बहाव और पहाड़ियों से लगातार हुए भूस्खलन के कारण हुआ था। कई स्थानों पर सड़क का हिस्सा नदी में बह गया था,जबकि कई जगहों पर मलबा और चट्टानें गिरने से यातायात घंटों बाधित रहा। कई बार हाईवे को एकतरफा चलाना पड़ा और कुछ समय के लिए पूरी तरह बंद भी करना पड़ा,जिससे हजारों यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी थी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अंबाला कैंटोनमेंट में किआ इंडिया ने शुरू किया प्रोजेक्ट डी.आर.ओ.पी. का पांचवां चरण

अंबाला-:किआ इंडिया ने कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला के सहयोग से प्रोजेक्ट डी.आर.ओ.पी.(डेवलप रिस्पॉन्सिबल आउटलुक फॉर प्लास्टिक) के पांचवें चरण की शुरुआत की।इंडियन पॉल्यूशन कंट्रोल एसोसिएशन (आईपीसीए) द्वारा क्रियान्वित इस पहल का उद्देश्य प्लास्टिक कचरे के जिम्मेदार प्रबंधन के लिए व्यवस्थित संग्रहण व्यवस्था विकसित करने के साथ-साथ लोगों में जागरूकता और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाना है।इस...

एशियन गेम्स की पदक विजेता सुचिका तरियाल का गुरुग्राम में सम्मान, एमएमए में रचा इतिहास

गुरुग्राम-:जापान के आइची-नागोया में आयोजित 20वें एशियन गेम्स-2026 में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) की महिला 60 किलोग्राम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली गुरुग्राम खेल विभाग की जूनियर प्रशिक्षक सुचिका तरियाल का नेहरू स्टेडियम में सम्मान किया गया। सुचिका ने एमएमए में भारत को एशियन गेम्स का पहला पदक दिलाकर खेल जगत में नई उपलब्धि...

SIR विवाद पर शिमला में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, निर्वाचन विभाग कार्यालय के बाहर नारेबाजी और पुतला दहन

शिमला,संजू-:चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूचियों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिमाचल कांग्रेस ने शुक्रवार को शिमला में जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार की अगुवाई में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता निर्वाचन विभाग के कार्यालय के बाहर पहुंचे।प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।इस दौरान मुख्य चुनाव...

EPFO ने वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25,000 की,नई सीमा 17 सितंबर से लागू

शिमला/संजू-:कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने वेतन सीमा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। EPFO ने वेतन सीमा 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दी है। नई सीमा 17 सितंबर 2026 से लागू हो गई है। हिमाचल के 96 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। वेतन सीमा बढ़ने से अब अधिक...

हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल प्रदेश

शिमला-:हिमाचल प्रदेश ने पंचायती राज व्यवस्था में डिजिटल पारदर्शिता की दिशा में एक नई पहल करते हुए हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम पोर्टल लॉन्च किया है।ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासनिक संस्थान (एमएसहिपा) में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ओरिएंटेशन कार्यशाला के दौरान पोर्टल का...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.