मिशन-2027 की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, 8 अगस्त को हिमाचल आएंगे AICC महासचिव के. सी. वेणुगोपाल

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस संगठन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के संगठन महासचिव के.सी.वेणुगोपाल अब 8 अगस्त को दो दिवसीय हिमाचल दौरे पर पहुंचेंगे। पहले उनका दौरा 16 अगस्त को प्रस्तावित था,लेकिन पार्टी की संगठनात्मक प्राथमिकताओं को देखते हुए कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।इस दौरान वे प्रदेश कांग्रेस संगठन और सरकार के कामकाज की समीक्षा के साथ आगामी चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगे।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने दौरे की पुष्टि करते हुए बताया कि के. सी वेणुगोपाल का यह प्रवास करीब डेढ़ दिन का रहेगा।इस दौरान वे प्रदेश के मंत्रियों,कांग्रेस विधायकों,राजनीतिक मामलों की समिति (Political Affairs Committee) और पार्टी के विभिन्न फ्रंटल संगठनों एवं विभागों के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें करेंगे।हालांकि बैठकों का अंतिम स्थल अभी तय नहीं किया गया है,लेकिन संभावना जताई जा रही है कि उच्चस्तरीय बैठकें परवाणू या कसौली में आयोजित हो सकती हैं।इन बैठकों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा मिशन-2027 की रणनीति को अंतिम रूप देने पर विशेष चर्चा होगी।गौरतलब है कि इससे पहले भी के. सी.वेणुगोपाल संगठन सृजन अभियान के तहत कांगड़ा में आयोजित जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होकर संगठन को मजबूत करने का संदेश दे चुके हैं।अब उनका यह दौरा प्रदेश कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है,क्योंकि पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को समय रहते धार देने में जुटी है।

प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि जब भी कांग्रेस हाईकमान का कोई वरिष्ठ नेता हिमाचल आता है,तब संगठन की गतिविधियों, सरकार के प्रदर्शन और भविष्य की राजनीतिक रणनीति की व्यापक समीक्षा की जाती है। इस बार भी बैठकों में इन्हीं मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी ताकि पार्टी को आगामी चुनावी चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार किया जा सके।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ख्योड़ नालवाड़ मेले में सियासत पर डिप्टी सीएम का तंज, बोले- धार्मिक आयोजनों को राजनीति से रखें दूर

मंडी/धर्मवीर-:जिला स्तरीय ख्योड़ नालवाड़ मेले के समापन समारोह में पहुंचे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मंदिरों और मेलों जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को राजनीतिक गतिविधियों से दूर रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेले प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा हैं और इनके संरक्षण की जिम्मेदारी समाज...

गीता महोत्सव को दिवाली की तरह मनाएं, 48 कोस परिधि में चलेगा स्वच्छता अभियान: मुख्यमंत्री नायब सैनी

कुरुक्षेत्र-:अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर कुरुक्षेत्र स्थित गीता ज्ञान संस्थानम में धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संवाद किया।बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव केवल सरकारी आयोजन न रहकर जन-जन के सहयोग से सामूहिक उत्सव बने,इसके लिए सभी संस्थाओं और नागरिकों को सक्रिय...

कुल्लू दशहरा में इस बार दिखेगा विश्व संस्कृतियों का संगम, ड्रोन-लेजर शो रहेगा खास आकर्षण

कुल्लू,मनमिंदर अरोड़ा-:अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव को इस वर्ष और अधिक आकर्षक एवं भव्य बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला मुख्यालय कुल्लू के ढालपुर मैदान में आयोजित होने वाला अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव 21 से 27 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। उत्सव की तैयारियों को लेकर अटल सदन में दशहरा उत्सव समिति की बैठक आयोजित हुई,जिसकी अध्यक्षता...

दलाई लामा के प्रवास से धर्मशाला के पर्यटन कारोबार को मिलती है नई रफ्तार, होटल कारोबारियों में नवंबर को लेकर उत्साह

राहुल चावला,धर्मशाला-:धर्मशाला और मैक्लोडगंज की पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के प्रवास की अहम भूमिका सामने आती है।दलाई लामा के प्रवास और उनकी शिक्षाओं व दर्शनों के लिए देश-विदेश से आने वाले अनुयायियों के कारण मैक्लोडगंज सहित आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन कारोबार में तेजी देखने को मिलती है।होटल एवं...

शूटिंग में राइजा ढिल्लों का दमदार प्रदर्शन, टीम स्पर्धा में जीता कांस्य पदक

करनाल-:करनाल के शामगढ़ की 22 वर्षीय निशानेबाज राइजा ढिल्लों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ खेल प्रेमियों में भी खुशी का माहौल है। परिनाज़ धालीवाल और महेश्वरी चौहान के साथ किया शानदार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.