/ Nov 27, 2026

परमार को श्रद्धांजलि देने के बाद कांग्रेस सरकार पर बरसे डॉ. राजीव बिंदल, बोले- जनता 2027 में मांगेगी वादों का हिसाब

शिमला,संजू -:डॉ. राजीव बिंदल ने मंगलवार को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर हिमाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय डॉ. यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. परमार के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्हें हिमाचल का निर्माता कहा जाता है और उनकी दूरदर्शी सोच ने प्रदेश को विकास की नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि कृषि, बागवानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसी आधारभूत सुविधाओं के विकास में डॉ. परमार की भूमिका हमेशा प्रेरणादायी रहेगी।बिंदल ने कहा कि “सड़कें हमारी भाग्य रेखा हैं” जैसी उनकी सोच आज भी प्रदेश के समग्र विकास के लिए मार्गदर्शक है और उनके सपनों का हिमाचल बनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों के परिणामों ने यह संकेत दिया है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार के कामकाज से संतुष्ट नहीं है। उनका कहना था कि चुनावी नतीजों के बाद मुख्यमंत्री भविष्य की राजनीतिक बातें कर रहे हैं, जबकि उन्हें जनता से किए गए वादों पर जवाब देना चाहिए।डॉ. बिंदल ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता राजनीतिक दावों के बजाय सरकार के प्रदर्शन का मूल्यांकन करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले पहली कैबिनेट में एक लाख सरकारी नौकरियां देने, पांच लाख रोजगार उपलब्ध कराने और महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये देने जैसी कई गारंटियां दी थीं, लेकिन इन वादों पर अब तक अमल नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि प्रदेश का बेरोजगार युवा आज भी रोजगार की राह देख रहा है और महिलाएं भी घोषित योजनाओं के लागू होने का इंतजार कर रही हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में भाई-भतीजावाद, बैकडोर भर्तियों और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा कि जनता विकास, रोजगार और पारदर्शी प्रशासन की उम्मीद कर रही थी, लेकिन उसे आर्थिक चुनौतियों और प्रशासनिक अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि जिला परिषद चुनावों में अधिकांश जिलों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की सफलता जनता के बदलते रुझान का संकेत है।डॉ. बिंदल ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री अपनी सरकार की लोकप्रियता को लेकर आश्वस्त हैं तो उन्हें प्रदेशभर में जाकर जनता के सामने अपने वादों और उपलब्धियों का हिसाब देना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि भाजपा विकास, सुशासन और जनविश्वास के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ रही है तथा 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस सरकार के कामकाज के आधार पर अपना फैसला सुनाएगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

संविधान दिवस पर विशेष चर्चा में हरियाणा के विकास का खाका पेश, चुनाव आयोग पर सवाल उठाने वाले विपक्ष को अरविंद शर्मा का जवाब

चंडीगढ़:हरियाणा विधानसभा में संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष चर्चा में प्रदेश के राजनीतिक इतिहास,विकास और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। कैबिनेट मंत्री डॉ.अरविंद शर्मा ने सदन की कार्यवाही को सफल बताते हुए कहा कि विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों से चर्चा सकारात्मक और सार्थक माहौल में...

दिल्ली से गुरुग्राम आकर करते थे महिलाओं से चेन स्नैचिंग, दो बदमाश गिरफ्तार, 25 से ज्यादा वारदातों का खुलासा

गुरुग्राम-:गुरुग्राम में महिलाओं को निशाना बनाकर चेन स्नैचिंग और लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।दोनों आरोपी दिल्ली के नजफगढ़ से बाइक पर सवार होकर गुरुग्राम आते थे और वारदात को अंजाम देने के बाद वापस दिल्ली फरार हो जाते थे।पुलिस की शुरुआती जांच में दोनों...

विधायक चंद्रशेखर ने समाप्त किया सांकेतिक धरना, प्रभावित परिवार को मिलेगा मुआवजा

मंडी,धर्मवीर -:मोर्थ (मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे) की कार्यप्रणाली से नाराज होकर धरने पर बैठे धर्मपुर के कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने जिला प्रशासन और मोर्थ अधिकारियों के आश्वासन के बाद अपना सांकेतिक धरना समाप्त कर दिया है। विधायक के धरने पर बैठने के बाद प्रशासन और मोर्थ के अधिकारी हरकत में आए और...

रजनी पाटिल ने कुलदीप राठौर के संघर्ष को किया याद,कांग्रेस की सत्ता में वापसी के लिए कार्यकर्ताओं को दिया एकजुटता का संदेश

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने शिमला में आयोजित संविधान बचाओ रैली के मंच से वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर की जमकर सराहना की। उन्होंने पुराने राजनीतिक संघर्ष को याद करते हुए कहा कि जिस एकजुटता और मेहनत के दम पर कांग्रेस ने प्रदेश में सत्ता हासिल की थी,अब उसी...

कांगड़ा घाटी में पर्यटन का नया रिकॉर्ड बनने की उम्मीद, सितंबर तक पहुंचे 7.75 लाख घरेलू और 29 हजार विदेशी सैलानी

राहुल चावला,धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मैकलोडगंज में विदेशी पर्यटकों के आने का रुझान अब बदलता नजर आ रहा है।पहले जहां धर्मशाला और मैकलोडगंज में यूरोप तथा इजराइल से आने वाले पर्यटकों की संख्या अधिक रहती थी,वहीं अब दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के पर्यटक भी बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं।खास बात यह है कि...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.